- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्रामीणों को “स्वच्छता पर्मोधर्मः” की सीख दे रहें हैं। गांव की गालियां और चौबारे कैसे स्वच्छ रहें उनका कारगर उपाय और इसके पाठ का अध्याय भी पढ़ा रहें हैं।

इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें रविवार को बबेरू के ग्राम पंचायत समगरा में कूड़ा कलेक्शन जागरूकता गोष्ठी को संबोधित कर जागरूक किया। इस दौरान ग्रामवासियों को कचरे के प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण दिलाया।

ग्रामवासियों की जन सहभागिता सुनिश्चित कर डोर-टू-डोर जाकर कृडा पृथक्करण एवं उसके कलैक्शन की विधि बताई। समझाया की गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने से उसके कृषि एवं स्वास्थ के फायदे हैं।

ग्रामीणों को घर का सूखा-गीला कचरा इकठ्ठा करने के लिए बाल्टी का वितरित की। कचरा एकतत्रित करने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
