23.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले : कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले : कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। न्यायालय के आदेश पर कोको कोला कंपनी के अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर यहां शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस कोल्ड ड्रिंक को पीने से युवक बेहोश हो गये थे। बोतल में मांस के टुकड़े मिले थे ,जो छिपकली के बताये गये। कोर्ट में मानसिक क्षति एवं इलाज के हर्जा-खर्चा का कंपनी से दावा किया गया था। मोहल्ला मर्दन नाका के ढीमर मोहल्ला निवासी मनीष कश्यप के मुताबिक उसने अपने दोस्तों अमित सिंह, संदीप चौरसिया, नासिर अहमद और राशिद अहमद के साथ काले कुआं में स्थित बेकरी शॉप से कोल्ड्रिंक लिम्का की 5 बोतल लीं।

कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले : कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
Pieces of meat found in cold drink: Report filed against the company in Kotwali

मनीष कश्यप और अमित सिंह ने कोल्ड ड्रिंक बोतल का ढक्कन खोलकर पी लिया। मनीष कश्यप को उल्टियां होना शुरू हो गई और वह कुछ देर में बेहोश होकर गिर गया साथ मौजूद दोस्तों ने देखा तो बोतल के मांस के टुकड़े दिखे 3 बोतलों में नजर आए।एक बोतल अभी भी सील पैक रखी है उसी दिन शाम साढ़े आठ बजे कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मामले की शिकायत की गई।

कोल्ड ड्रिंक में मांस के टुकड़े मिले :कंपनी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
Pieces of meat found in cold drink: Report filed against the company in Kotwali

साथ ही ईमेल के माध्यम से लिम्का कोलड्रिंक की फोटोग्राफ के साथ शिकायती पत्र दिया। कंपनी की ओर से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर पीड़ितों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर फैजाबाद में स्थित कोको कोला कंपनी के अधिकारी के खिलाफ शहर कोतवाली नगर बांदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

Banda : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू …

एडीएम के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध धोखाधड़ी मुकदमा हुआ दर्ज

डेंगू का तांडव : जिले में एक दर्जन और मिले पाॅजिटिव मरीज, विभाग में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय डेंगू से पीड़ित: मेदांता में भर्ती, स्वास्थ लाभ की कामनायें

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक बनें बागवां : फिर लग गया “चार चाँद”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़