26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी
उत्तर प्रदेश

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर भाजपा नें हैट्रिक लगाने के लिये चुनावी पिच पर तेज बालर लगा दिये हैं। इनमें सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, के अलावा आल राउंडर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद प्रमुख हैं।

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी
Banda Lok Sabha: Three big guns are bowling for BJP’s hat-trick, opposition is not standing

पिछले लोक सभा 2019 के संसदीय चुनाव पर नजर डालें तो बांदा लोकसभा सीट पर बीजेपी के आरके सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के श्यामा चरण गुप्ता के बीच मुकाबला था। जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी को जीत मिली। चुनाव में आरके सिंह पटेल ने 477,926 वोट हासिल किए तो श्यामा चरण गुप्ता को 418,988 वोट मिले. कांग्रेस के बालकुमार पटेल को तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 75,438 वोट मिले।

बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट : क्या भाजपा की जीत का बरकार रहेगा तिलिस्म ?

बीजेपी और सपा प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला चला। अंत में आरके सिंह पटेल ने 58,938 मतों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया था। 2014 के आम चुनाव में भी बीजेपी को जीत मिली थी। बीजेपी की ओर से तब भैरों सिंह मिश्रा मैदान में थे और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आरके सिंह पटेल को 1,15,788 मतों के अंतर से हराया था. बाद में आरके सिंह पटेल बीजेपी में शामिल हो गए। वह सांसद बन गये और भाजपा से पुनः उम्मीदवार हैं।

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी
Banda Lok Sabha: Three big guns are bowling for BJP’s hat-trick, opposition is not standing

“वर्तमान मुकाबले में अब तक स्थिति यह है की पिछड़ा, दलित, सवर्ण सब कमल खिलाने” की ओर है। “ब्रह्माणों का अति उत्साह भाजपा प्रत्याशी के लिये सोने में सुहागा” सा बन गया है।

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी
Banda Lok Sabha: Three big guns are bowling for BJP’s hat-trick, opposition is not standing

इसके साथ ही उनकी पुनः जीत की “हैट्रिक लगाने को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील विपक्षी दलों पर घातक गेंदबाजी” कर रहें हैं।

बांदा लोकसभा: भाजपा की हैट्रिक हेतु तीन धुरंधर कर रहे बालिंग, नहीं टिक रहे विपक्षी
Banda Lok Sabha: Three big guns are bowling for BJP’s hat-trick, opposition is not standing

इनका फाईनल मुकाबला सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल से हैं। “बसपा से मयंक दिवेदी की स्थिति कथित तौर पर तीसरे नंबर” पर मानी जा रही है। राजनीतिक समीक्षक मानते हैं की सपा एवं बसपा का चुनाव प्रचार भाजपा के मुकाबले वोटों के प्रतिशत में बहुत नींचे जायेगा। “भाजपा प्रत्याशी की जीत का आंकडा़ डेढ़ लाख से दो लाख” तक के बीच पहुंच सकता है !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘तिरंगा यात्रा’ ने रचा ‘इतिहास’ : सड़को पर उमड़ा ‘जनसैलाब’

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन लखनऊ में हुंकार भरेगा

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

City News Uttar Pradesh

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh

News : यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर 28 जनवरी को होगी वोटिंग…

ब्रेकिंग न्यूज़