City News Uttar Pradesh
बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा
उत्तर प्रदेशदेश विदेशमनोरंजन

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

राजू श्रीवास्तव ( Raju Srivastav ) का जन्म किदवईनगर नयापुरवा में एन ब्लॉक में हुआ था। इसी के चलते उन्हें नयापुरवा स्थित मकान से बड़ा लगाव था। पड़ोसी बताते हैं कि सन 1990 में राजू के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव (बलई काका) ने किसी मजबूरी में इस मकान को सुरेश सिंह चौहान को साढ़े तीन लाख रुपये में बेच दिया था।

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा
Raju Srivastava, the last show of comedian’s life, when people laughed a lot, and danced

इसके बाद पूरा परिवार कुछ दिन बारादेवी तो कुछ दिन यशोदा नगर में किराये के मकान में रहा। उस समय राजू श्रीवास्तव मुंबई में थे। उन्हें जब मकान बेचने के बारे में पता चला तो घर वालों पर बहुत नाराज हुए। तब राजू ने सुरेश से मकान को वापस खरीदने की पेशकश की, लेकिन बात नहीं बनी। उनके पिता पड़ोसी शिवेंद्र पांडेय के पास भी गए और कहा कि सुरेश सिंह से बात करें। कई सालों तक मकान मालिक को मनाने का दौर चला। सन 2000 में राजू ने इस मकान को 24 लाख रुपये में खरीदा। मकान खरीदने के बाद राजू के पिता बलई काका फिर से परिवार के साथ यहां आ गए।

– शहर आए तो घर जरूर आते थे

राजू के छोटे भाई की पत्नी श्रेया बताती हैं कि जब कभी राजू भइया शहर आते थे, तो घर जरूर आते थे। उन्हें इस पुस्तैनी मकान से बड़ा प्रेम था। कहते थे यहां आकर बड़ा सुकून मिलता है। सबसे इसी बहाने मुलाकात हो जाती है, नहीं तो कहां कोई मिल पाता है। उन पांच-दस मिनट में वह पूरे इलाके का हालचाल लेकर चले जाते थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार पलटवार: हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका

ड्रेस के लिए टोकना प्रोफेसर को पड़ा भारी, छात्रों ने रास्ते में रोककर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा …

City News Uttar Pradesh

गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग

विहिप ने फेंटे पत्ते : ऋतंभरा को विभाग एवं निधि बनी दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका

City News Uttar Pradesh

समाज व्यथित : बांदा में बहू नें ससुर को दी मौत आखिर क्यों, पुलिस मौन ! …

स्वास्थ समिति की समीक्षा बैठक में डीएम हुये कठोर : मिली सेवाओं में लापरवाही !

ब्रेकिंग न्यूज़