City News Uttar Pradesh
आश्चर्य "योगी" सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !
उत्तर प्रदेश

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार में यहां दबंगो की दबंगई का नजारा है। कमासिन के अछरील गांव में दबंग अतिक्रमण का गजब ढाये है। सौ साल पुराना तालाब एवं शिव मंदिर में दबंगों नें कब्जा कर लिया। प्रशानिक अधिकारियों से शिकायतें भी दबंगो से डरते जान हथेली पर लेकर की गई, लेकिन योगी सरकार में प्रशासन की खामोशी समझ के परे है।

आश्चर्य "योगी" सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !
Surprise audacity in the “Yogi” government: the houses of the oppressed are being built on the pond and the temple complex!

अवगत करा दें कि ग्राम पंचायत अछरील विकास खंड कमासिन में है। यहां के प्राचीन तालाब एवं कई सौ साल पुराने शिव मंदिर परिसर में गांव के दबंग लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। पहले जानवर बंधना शुरू किया फिर तार से घेराबन्दी करते हुए रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया। अब तालाब के अस्तित्व को मिटाते हुए कच्चे एवं पक्के भवन का निर्माण किया जा रहा है। शिव मंदिर के आसपास की जमीन पर भी अतिक्रमण हो रहा है।

आश्चर्य "योगी" सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !
Surprise audacity in the “Yogi” government: the houses of the oppressed are being built on the pond and the temple complex!

इस संदर्भ में लिखित सूचना कई बार उप जिलाधिकारी बबेरू बांदा जिला अधिकारी को दी गयी लेकिन जांच के नाम पर हर बार टाल दिया जाता है, जिससे अवैध कब्जाधारियों का हौसले बुलंद हैं। नित -प्रति दिन नए कब्जे की दीवारे खड़ी की जा रही है। ग्रामीणों नें डीएम औऱ एसडीएम से पुनः अनुरोध किया हैं की तथाकथित कई अवैध कब्जा धारकों से प्राचीन तालाब और शिव मंदिर जैसी विरासत को बचानें के लिये आवश्यक कार्यवाही कर अवैध कब्जे तथा नए निर्माण हटाकर सार्वजिक भूमि को मुक्त कराये।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन सख्त: मॉनिटरिंग सेल से केंद्रों पर पकड़ीं “गड़बड़ियां”

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा और आरएसएस बड़ा आरोप, कहा- तिरंगे को आगे रख अतीत के काले पन्नों को छुपा रही बीजेपी

भाजपा ने सातवें चरण के लिए तैयार किया मेगा प्लान: पूर्वांचल की सीटों पर बनाई खास रणनीति

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें दाम्पत्य जीवन “हम बनें तुम बनें एक दूजे के लिये” रचा समारोह, गूंजी शहनाई

City News Uttar Pradesh

आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?

City News Uttar Pradesh

क्षत्रिय महा सभा की बैठक : दलजीत-जयराम बन गये आकर्षण ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़