32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, कोई चलाएगा कार तो किसी की बजेगी घंटी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। प्रधान पद के लिए आधा सैकड़ा से अधिक चिह्न निर्धारित हैं। इनमें किसी को कार मिली तो कोई घंटी बजाएगा। चुनाव चिह्न पाते ही प्रत्याशियों ने पोस्टर व पर्चे छपवाने का कार्य शुरू कर दिया है।


पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को पहले नाम वापसी हुई। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। अबकी बार ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए आधा सैकड़ा से अधिक चुनाव चिह्न राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एलाट किए गए हैं। जिनका आज दोपहर बाद वितरण हुआ। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने पोस्टर व पर्चे छपवाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है। नमूना मतपत्र में सभी चुनाव चिह्न अंकित हैं। किसी प्रत्याशी को कार किसी को अनाज ओसाता किसान, इमली, कन्नी, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबुल लैंप, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया आदि शामिल हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव चिह्न अलग हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के नमूना मतपत्र में आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बैडमिटन, ब्रुश, शंख आदि शामिल हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हुए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दुष्कर्मी नें गजब ढाया,अपहरणकर किया दुराचार, दो गिरफ्तार।

अंकित बासू द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप का कड़ा एक्शन : सुंदरीकरण में लापरवाही पर एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की मंडलीय बैठक : हालत “बासी कढ़ी में सौवां उबाल” !

City News Uttar Pradesh

BJP Candidate List UP : भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, मंत्री स्वाति सिंह का कटा टिकट, ये हैं प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

ब्रेकिंग न्यूज़