- ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों रिपोर्ट )
फतेहपुर। घर के बाहर चारपाई पर लेटे जुड़वा मासूम भाइयों में से एक का अपहरण हो गया। सूचना पर पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया और तीन घंटे में बच्चे को तलाश लिया। संदेह पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जहानाबाद थाने के बसफरा गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैैं। गांव में उनकी पत्नी सरोज एक वर्ष के जुड़वा बच्चों बड़कू-छोटकू और अन्य स्वजन के साथ रहती हैं। गुरुवार को देर शाम सात बजे सरोज दोनों बच्चों को घर के बाहर चारपाई पर लिटा कर अंदर काम करने चली गई। कुछ देर बाद बाहर आईं तो छोटकू चारपाई पर नहीं था। इसकी जानकारी महिला ने ससुर राम गोपाल ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे गांव में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

इसी बीच पुलिस को मुखबिरी में पता चला कि बांदा जिले के थाना जसपुरा के तनगामऊ गांव के जुग्गन ने बच्चे को अगवा किया है जो गांव में ही अपने बहनोई राम सिंह कुशवाहा के यहां रह रहा है। इस पर पुलिस बसफरा से चार किमी. दूर भवानी सिंह का पुरवा गांव से जुग्गन के भांजे के घर में छापेमारी कर रात दस बजे बच्चे छोटकू को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए जुग्गन के बहनोई व भांजे को हिरासत में लिया है लेकिन जुग्गन अभी फरार है। बच्चे को पुलिस ने स्वजन के सिपुर्द कर दिया है।

थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने कहा कि अनुमान है कि फरार जुग्गन मासूम बच्चे को खिलाने के उद्देश्य से उठा ले गया था उसका अपहरण का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, अभी वह नहीं मिला है। डर की वजह से वह घर से भागा हुआ है। फिलहाल आरोपित के बहनोई व भांजे से पूछताछ की गई है तो अपहरण जैसी बात नहीं स्पष्ट हो सकी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
