- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दीपा रंजन आयरन लेडी के रोल में दिखी। उन्होने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट से नवाज कर अपनी इस संदर्भ में सख्ती का संदेश दिया। अनुपस्तिथि अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की।
डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन प्रथम स्तर अधिकारी, जिलाधिकारी सन्दर्भ, आन लाइन डिफाल्टर, भारत सरकार पीजी पोर्टल सन्दर्भ की समीक्षा बैठक हुई। इसमें वह यह देख आश्चर्य में पड़ गई कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं।

डीएम दीपा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए व्यक्तिगत रूचि लेकर निस्तारण करें। निस्तारण के समय शिकायतकर्ता से वार्ता भी करें। निर्देश दिये कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण अधिक दिनों तक लम्बित न रहने पाये। चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग के द्वारा प्रकरण डिफाल्टर एवं शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में कमी मिली तो उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही होगी। जायेगी।

डीएम दीपा रंजन नें कहा कि प्रतिदिन सुबह सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल खोलकर लम्बित प्रकरणों का समयावधि के अन्तर्गत करें, जिससे सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न होने पाये। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सन्दर्भों की स्वयं समीक्षा करते हैं। इसलिए सभी अधिकारियों की पहली प्राथमिकता है कि सन्दर्भों का निस्तारण समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों जिनमें डिप्टी आरएमओ चामुण्डा प्रसाद, ज्येष्ठ वितरण अधिकारी ईश्वरेन्द्र कुमार को कारण बताओं नोटिस दिए जाने के निर्देश,एडीओ पंचायत महुआ, उप जिलाधिकारी बबेरू, खण्ड विकास अधिकारी कमासिन को अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण एवं एबीएसए नगर क्षेत्र अनुराग मिश्र एवं एडीओ तिन्दवारी एवं एडीओ नरैनी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सभी उप जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
