![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के ग्रामीण अंचलों में विकास की अलख जगाने के लिये अब सत्ता के गलियारों में गंभीर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिले की राजनीतिक फिजा में अब औद्योगिक क्रांति और किसानों की आमदनी बढ़ाने की गूंज सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से राजधानी लखनऊ में विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात में ग्रामीण विकास से लेकर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तक तमाम अहम मुद्दों पर लंबी और ठोस चर्चा हुई।

विधायक प्रकाश दिवेदी ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष बांदा जिले की जमीनी हकीकत रखी और कहा कि ‘ग्रामीण विकास की बुनियाद मज़बूत किए बिना आत्मनिर्भर बांदा की कल्पना अधूरी’ है। जिले में बेरोजगारी, अन्ना पशु संकट और कृषि उत्पादों की उचित खपत की समस्या आज भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। इससे निपटने के लिए गन्ना मिल जैसी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना नितांत आवश्यक है।

विधायक ने इसी पीड़ा को आवाज देते हुए मांग रखी कि “यदि गन्ना मिल की स्थापना होती है, तो न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे”। अन्ना जानवरों की समस्या का भी समाधान संभव होगा। इसके अलावा विधायक प्रकाश ने जिले में सड़क निर्माण, ग्रामीण पेयजल, आवास योजनाओं, और बिजली आपूर्ति जैसे ज्वलंत मुद्दों को भी मुलाकात में उठाया। उन्होंने कहा कि बांदा का समग्र विकास तभी संभव है जब गांव की गलियों से लेकर जिला मुख्यालय तक, हर मोर्चे पर योजनाएं धरातल पर उतरें। विधायक नें मीडिया को दूरभाष पर बताया की उप मुख्य मंत्री नें मांगों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
