24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
माफियाओं में खलबली : ओवरलोड मौरंग लदे डंपर व ट्रक पकड़े जाने के डर से चालक लावारिस छोड़ भागे
उत्तर प्रदेश

माफिया हुए बेचैन : प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी, फिर नौ ओवरलोड वाहन हुए सीज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टीम ने रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे जांच अभियान चलाया। यमुना नदी से ओवरलोड मौरंग लेकर आ रहे ट्रक व डंपर पकड़े गए। कमासिन दादौ मार्ग पर भी ओवरलोड वाहन पकड़े गए। टीम ने नौ ओवरलोड वाहनों के सीज कर मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। प्रशासन की लगातार चल रही कार्रवाई से माफिया बेचैन हो गए हैं।

माफिया हुए बेचैन : प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी, फिर नौ ओवरलोड वाहन हुए सीज
Mafia became restless: continuous action of administration continues, then nine overloaded vehicles were seized

बबेरू एसडीएम लाल सिंह यादव, सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, खनिज निरीक्षक व परिवहन विभाग के एसके मिश्रा ने रात करीब डेढ़ बजे जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी दादौ ईश्वर चंद्र ने कमासिन दादौ मार्ग से गुजर रहे ट्रकों व डंपर को रोका। सभी राघोपुर घाट से मौरंग लाद कर आ रहे थे। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में खनिज निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। नौ ओवरलोड वाहनों के मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी सफला : चोरी और खोए हुए 20 लाख रुपये के मोबाइल पुलिस नें किये बरामद

केंद्र सरकार से यूपी को मिलेंगे 2.44 लाख करोड़: 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं

विधायक प्रकाश हर्षित : योगी नें दी सैनिक स्कूल की सौगात ! …

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क :आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का बड़ा ‘फरमान’ : ट्राली-ट्रेलर मालिकों की धड़कनें तेज, नियमों ने बढ़ाई चिंता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : फतेहपुर में प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार, बोले- बुंदेलखंड में घोषणा करके सो जाने वाले नहीं घोर परिश्रम करने वाले चाहिये

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़