City News Uttar Pradesh
अवैध खनन से बनी "जलकब्र" : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर 'निगला' युवक
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन से बनी “जलकब्र” : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर ‘निगला’ युवक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन नदी में ‘मौत का खनन फिर एक ज़िंदगी लील’ गया। दोस्तों के साथ सुबह-सवेरे नहाने गया 18 साल का युवक कृष्णा श्रीवास, मशीनों से खोदे गए 35 फीट गहरे जलकुंड में समा गया और कभी बाहर न लौटा। न तो शासन-प्रशासन ने अवैध खनन पर कोई रोक लगाई और न ही इस जानलेवा खाई को भरवाने का इंतजाम किया। नतीजा यह हुआ कि एक मां का इकलौता सहारा शव बनकर घर लौटा। यह कोई सामान्य हादसा नहीं, यह एक प्रशासनिक चूक और अवैध खनन के खौफनाक अंजाम की जिंदा मिसाल है !

अवैध खनन से बनी "जलकब्र" : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर 'निगला' युवक

बबेरू कस्बा के भदेहदू गांव निवासी संतोष श्रीवास का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा शहर कोतवाली के खुटला मुहल्ले में बाबू नामदेव के मकान में किराये में रहकर बाजार के कपड़े की दुकान में काम करता था। रोज़ की तरह काम से पहले नहाने गया था। लेकिन यह सुबह बाकी दिनों से अलग थी ये सुबह मौत की गोद में समा जाने वाली थी। दोस्तों के साथ वह राजघाट के किनारे गया। वहां वह गहराई का अंदाजा लगाए बिना पानी में उतरा और फिर कभी लौटकर बाहर न आया।

अवैध खनन से बनी "जलकब्र" : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर 'निगला' युवक

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां कृष्णा डूबा, वहां हाल ही में बड़े-बड़े पोकलेन और जेसीबी मशीनों से मौरंग निकाली गई थी। 35 फीट तक की गहराई बन चुकी है, जिसे न भरवाया गया, न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। अब यह जगह खनन का कब्रिस्तान बन चुकी है। कृष्णा के डूबने की खबर आग की तरह फैली। मल्लाहों ने दो घंटे की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम सतर्क हो जायें : पड़ोरा बालू खदान में शुरू हो गया अवैध खनन, माफिया का अट्टाहस

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका

पूर्व विधायक दलजीत बोले बुंदेलखंड में वाटर टूरिज्म की संभावनाएं: लुभाती हैं प्राकृति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़