City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश 'मजलूमों' की बने 'ढाल': कंबल वितरण से 'ठिठुरते चेहरों' पर आई 'मुस्कान'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ‘मजलूमों’ की बने ‘ढाल’: कंबल वितरण से ‘ठिठुरते चेहरों’ पर आई ‘मुस्कान’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब सर्द हवाएं हड्डियों तक कंपा देने लगती हैं और रातें गरीब व असहाय लोगों के लिए सबसे बड़ा संघर्ष बन जाती हैं, ऐसे समय में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ‘सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल’ बनकर सामने आए।

विधायक प्रकाश 'मजलूमों' की बने 'ढाल': कंबल वितरण से 'ठिठुरते चेहरों' पर आई 'मुस्कान'

बिसंडा नगर के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ठंड से जूझ रहे मजलूमों को कंबल वितरित कर उनके जीवन में राहत और सुरक्षा की गर्माहट भर दी।

विधायक प्रकाश 'मजलूमों' की बने 'ढाल': कंबल वितरण से 'ठिठुरते चेहरों' पर आई 'मुस्कान'

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब, वृद्ध, असहाय और जरूरतमंद नागरिक पहुंचे। विधायक प्रकाश ने स्वयं आगे बढ़कर प्रत्येक लाभार्थी को कंबल प्रदान किया और उनसे संवाद कर उनका हालचाल जाना।

विधायक प्रकाश 'मजलूमों' की बने 'ढाल': कंबल वितरण से 'ठिठुरते चेहरों' पर आई 'मुस्कान'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि समाज का दायित्व है कि वह अपने कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहे। ठंड के मौसम में किसी को ठिठुरते छोड़ देना अमानवीय है।

विधायक प्रकाश 'मजलूमों' की बने 'ढाल': कंबल वितरण से 'ठिठुरते चेहरों' पर आई 'मुस्कान'

जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित नहीं होगा, तब तक विकास अधूरा माना जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपनाएं, मानवता के सर्वोत्तम आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक व सशक्त परिवर्तन की नींव रखें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले: सरकार का बजट विकास औऱ लोक मंगलकारी

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में धमाके के साथ फटा सिलिंडर: गृहस्थी जलकर हुई राख, चार लोग झुलसे

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें देखी कथित नाकाबिल अफसरों की करतूत !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को बताया विश्व विजयी

City News Uttar Pradesh

आजम खान को दस साल की सजा: एमपी-एमएलए कोर्ट ने लगाया 14 लाख का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

ब्रेकिंग न्यूज़