30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : मां की हत्या कर दो बेटियों ने लगाई फांसी, बंद दरवाजे को तोड़कर निकाले गए शव …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक घर में मां और दो बेटियों के शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौकल में मां की हत्या कर दो बहनों ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर दोनों युवतियों के शव फंदे पर लटके हुए थे, जबकि उनकी मां का शव जमीन पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौकल निवासी वेदराम के घर से शनिवार देर शाम शवों के सड़ने की दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर नारखी थानाध्यक्ष केके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो वहां की स्थिति देख पुलिस भी दंग रह गई। घर के अंदर वेदराम की पत्नी विमला देवी उर्फ विमलेश का शव जमीन पर पड़ा था जिनकी हत्या सिर में वजनदार वस्तु से प्रहार करके की गई थी। वहीं वेदराम की पुत्री रेनू (20) और ममता (24) के शव एक ही स्थान पर लटके हुए थे। घर के अंदर तीन शवों को देख थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी ने घटना की जानकारी एसएसपी अशोक कुमार व एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र को दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि वेदराम की बेटियों ने ही मां की हत्या कर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वेदराम के तीन बेटे भी हैं जो फिरोजाबाद में अलग-अलग स्थान पर रहते हैं। वेदराम शाहजहांपुर में काम करता है। पिछले पांच दिनों से ग्रामीणों ने वेदराम की दोनों पुत्रियों के साथ उसकी पत्नी को भी नहीं देखा था, इसलिए यह प्रतीत हो रहा है कि घटना चार से पांच दिन पुरानी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्म कपड़ा कारोबार ‘कांपा’ : 35 करोड़ का ‘स्टॉक’ फंसा, ‘व्यापारियों’ की ‘बढ़ी बेचैनी’

City News Uttar Pradesh

पिता व चाचा की इन हरकतों से तंग दो बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

City News Uttar Pradesh

गावों में होगी बल्ले -बल्ले : सीमा स्तंभ अब देंगे रोजगार 2.64 करोड़ मंजूर

रेलवे दोहरीकरण ने बढ़ाया ‘जल निकासी’ का ‘संकट’ : डीएम ने दिया ‘समाधान का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने अभियान को दी “नई धार” : डबल इंजन सरकार की योजनाएं पहुंची घर-घर

यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़