
- विनोद मिश्रा
बांदा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुलभ और “तकनीक” आधारित बनाने की दिशा में “शासन ने बड़ा फैसला” लिया है। अब जनपद में सभी पात्र “राशन कार्ड धारक” आधार कार्ड के माध्यम से भी “अपना राशन प्राप्त” कर सकेंगे। यह नई व्यवस्था मार्च माह से लागू की जाएगी। मुख्यालय से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जिला पूर्ति कार्यालय, बांदा को प्राप्त हो चुकी है। विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि निर्धारित समय से योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जा सके।

अब तक की व्यवस्था में राशन कार्ड खो जाने, क्षतिग्रस्त हो जाने या साथ न होने की स्थिति में लाभार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई पात्र परिवार केवल दस्तावेजी कमी के कारण अपने अधिकार से वंचित रह जाते थे। नई प्रणाली में लाभार्थी केवल अपने आधार नंबर के जरिए पहचान सत्यापित कर राशन प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को और प्रभावी बनाएगा। इस योजना का उद्देश्य देशभर में राशन वितरण प्रणाली को एकीकृत करना है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी भारत के किसी भी राज्य या जिले में जाकर अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सके।

लाभार्थी अपने आधार कार्ड के माध्यम से देश में कहीं भी उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकेंगे। जनपद बांदा सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों लोग रोजगार की तलाश में अन्य शहरों और राज्यों में निवास करते हैं। अब तक इन लोगों को राशन कार्ड साथ न होने या स्थानीय स्तर पर नाम दर्ज न होने के कारण राशन से वंचित रहना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बाहर रह रहे श्रमिक अपने आधार नंबर से ही राशन प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अब परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों से भी अपने हिस्से का राशन ले सकेंगे।

जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, “आधार” आधारित प्रमाणीकरण से फर्जी लाभार्थियों पर अंकुश लगेगा। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से आधार सत्यापन की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जा रहा है। जिला पूर्ति कार्यालय, मार्च से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। तकनीकी उन्नयन, डाटा अपडेट और डीलरों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
