27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये 'सोना' बनी परियोजना !
उत्तर प्रदेश

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीडब्लूडी भ्रष्टाचार के द्वारा सरकार की 78 करोड़ 28 लाख की योजना का बेखौफ होकर बंदरबांट कर रहा है ! आश्चर्य जनक यह है की यह निर्वाचन क्षेत्र जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का है। मंत्री के अथक प्रयास से यह परियोजना मंजूर हुई थी, पर विभाग की छत्रसाया में “भ्रष्टाचार का नाग मंत्री निषाद से भी बेखौफ हो भ्रष्टाचार की फुंकार” मार रहा है ! भ्रष्टाचार के शिकंजे में जकड़ी इस परियोजना के तहत जिले में पपरेंदा से सिकलुहा बार्डर तक करीब 32 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य 78 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये 'सोना' बनी परियोजना !

यह मार्ग बांदा शहर, तिंदवारी, बबेरू और हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। लंबे समय से सड़क की चौड़ाई कम होने और गड्ढे होने से आवागमन में काफी दिक्कतें थी। इस सड़क परियोजना को राज्य मंत्री रामकेश नें शासन से 29 मार्च 2025 को स्वीकृति दिलाई थी।

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की 'सशक्त नींव' मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाज

इसके बाद जून 2025 से निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण एजेंसी मेसर्स अनमोल कंस्ट्रक्शन द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य गुणवत्ता विहीन मानकों से कराया जा रहा है। अब तक करीब 45 प्रतिशत ‘भ्रष्टाचार की कथित भेंट चढ़’ चुका है !

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये 'सोना' बनी परियोजना !

इस परियोजना को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025–26 में 22 करोड़ 89 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई, जो अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार सोनकर की मेहरबानी से बंदर बांट का शिकार हो रही है ? इस परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये 'सोना' बनी परियोजना !

बताते है की अधिशासी अभियंता सोनकर का रिटायर मेंट में भी पांच माह बचा है,इस दौरान वह “भ्रष्टाचार की पिच पर जमकर चौका, छक्का” जड़ रहें हैं ? दरअसल “मंत्री रामकेश निषाद भोले भाले” हैं उन्हें “गुस्साकम आता” है। वह इस भ्रष्टाचार से अनजान हैं ! उम्मीद है की इस खुलासे से उनका “चाबुक चलेगा”। निर्माणाधीन परियोजना की गहन जांच होगी। दोषी दंडित होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

+

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

मेडिकल कालेज में सेवा प्रदाता कंपनी “आईटी वर्ड” के पास टेंडर में फ्राड ? सीएम योगी को चैलेंज !

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

Banda- जिला कांग्रेस ऩे मनाया पार्टी का 136 वां स्थापना समारोह…

City News Uttar Pradesh

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने झोंकी ताकत तो अखिलेश ने किया किनारा, आजमगढ़ व रामपुर सीटों पर प्रचार हुआ समाप्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़