23.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कोरोना वायरस अपडेट : जिलें में मिले 10 पाजिटिव केस, थम नहीं रहा संक्रमण
उत्तर प्रदेश

कोरोना वायरस अपडेट : जिलें में मिले 10 पाजिटिव केस, थम नहीं रहा संक्रमण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद से कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 10 पाजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई उपाय भी नहीं किए जा रहे हैं। लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे हैं। ऐसी हालत में संक्रमण का बढ़ना तेजी के साथ जारी है।

कोरोना वायरस अपडेट : जिलें में मिले 10 पाजिटिव केस, थम नहीं रहा संक्रमण
Corona virus update: 10 positive cases found in the district, infection is not stopping

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को कोरोना के 10 नए पाजिटिव केस मिले हैं। इस तरह से अब कोरोना पाजिटिव एक्टिव केस की संख्या 215 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी लहर में अब तक 1036 पाजिटिव केस मिल चुके हैं। कुल 819 मरीजों को स्वस्थ किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है। हकीकत में कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

– सोशल डिस्टेंसिंग को भूल चुके हैं लोग, नहीं बरती जा रही सख्ती

जागरूकता अभियान भी पूरी तरह से ठंडा पड़ा हुआ है। भीड़ भरे इलाकों में लोग न तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार में इजाफा होता जा रहा है। खास बात तो यह है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोग बेखौफ होकर भीड़ भरे इलाके में झुंड के झुंड नजर आते हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डायरिया का प्रकोप चरम पर : मासूम समेत तीन की मौत, भीषण गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले – रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh

नये एसपी अंकुर अग्रवाल की बैटिंग शुरू : 20 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी की ‘रणनीति’ तैयार: गंगा दशहरा और बकरीद पर कानून की होगी ‘कड़ी निगाह’

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से एके -47 रायफल, विदेशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद, बेटे विष्णु मिश्रा की निशानदेही पर हुई जब्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़