23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : कांग्रेसियों ने की बैठक कहा, विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लाक की न्याय पंचायत तिंदवारा में बुधवार को कांग्रेसियों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महासचिव और प्रभारी चित्रकूटधाम मंडल पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं, आप सभी कार्यकर्ता चुनाव को फेस करने के लिए तैयार हो जाएं। कहा कि हमें डटकर मुकाबला करना है, जनता हमारे साथ है। हमें बूथों पर अपनी टीमों को मुस्तैद करना है। प्रत्येक पुराना कार्यकर्ता अपने 10 नए साथी तैयार कर लें। हमारी नेता प्रियंका गांधी आपके साथ हैं। उनका हमें मिलकर साथ देना है।


जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हम ताकत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस चुनाव में हम सशक्त होकर उभरेंगे। क्योंकि अब कांग्रेस की ओर से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों का रुख हो चुका है। किसान, मजदूर, व्यापारी किसी को तो नहीं छोड़ा गया है। महिला अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

छात्र संगठन अध्यक्ष शनी पटेल ने कहा कि छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता कालीचरन साहू ब्लाक अध्यक्ष ने की। द्वारिकेश मंडेला ने कहा कि गांवों में नए कार्यकर्ता तैयार करेंगे। संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है।

बैठक में इरफान खान, शारदा प्रसाद साहू, शनी पटेल, दिवाकर मिश्र, सत्येंद्र तिवारी, रामराज प्रजापति, बशीर खान, रामबाबू प्रजापति, रामबहोरी प्रजापति, कुन्नू यादव, सोनू यादव, विवेक यादव, विशाल साहू, रामसजीवन वर्मा, हिरुआ कबीर, हलुका कबीर, भूरा कबीर, रमेश यादव, भूरा यादव, दिनेश यादव, रामकिशोर, रमाशंकर कबीर, देवकुमार गुर्दवान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें जन गोष्ठी कर सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का फूटा गुस्सा : वरासत दर्ज न करने पर सहायक चकबंदी अधिकारी का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किटकिटाने का दौर

City News Uttar Pradesh

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़