
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर के “बहुप्रतीक्षित अटल सरोवर पार्क” के “निर्माण कार्यों की हकीकत” उस समय सामने आई, जब पालिकाध्यक्ष “प्रतिनिधि अंकित बासू” ने “विकास प्राधिकरण और नगर पालिका परिषद” की “संयुक्त टीम” के साथ मौके पर पहुंचकर “विस्तृत निरीक्षण” किया। इस निरीक्षण ने न केवल निर्माण कार्यों की प्रगति पर सवाल खड़े किए, बल्कि गुणवत्ता को लेकर भी कई अहम मुद्दे उजागर कर दिए।

नरैनी रोड स्थित इस पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्य की गति धीमी पाई गई, वहीं कुछ कार्यों में गुणवत्ता को लेकर भी संतोषजनक स्थिति नजर नहीं आई। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधि अंकित बासू ने कहा कि यह परियोजना जनता के हित से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। हर काम तय मानकों के अनुसार और पारदर्शिता से हो। निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

अंकित बासू नें बताया कि अटल सरोवर पार्क को शहर के एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं, हरित वातावरण और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर की पहचान को “नया आयाम” देने वाली है। निरीक्षण के दौरान एडीएम मदनमोहन शर्मा,सभासद राममिलन तिवारी, राहुल सिंह सहित नगर पालिका परिषद और संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
