
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की राजनीति में इन दिनों “एक नाम नहीं,बल्कि एक जोड़ी” तेजी से “सुर्खियों” में है। समाजवादी पार्टी के “वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर” ने जिले की “सियासत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज” कराते हुए “2027 के विधानसभा चुनाव” को लेकर “बड़ा सियासी संकेत” दिया है।

दोनों नेताओं का साफ कहना है कि आने वाला चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए निर्णायक होगा और प्रदेश में एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। अशोक सिंह गौर ने बातचीत में दावा किया कि प्रदेश की जनता अब मौजूदा हालात से बदलाव एवं विकास, रोजगार और सम्मान की राजनीति चाहती है, जो केवल समाजवादी पार्टी ही दे सकती है। 2027 में सपा का परचम पूरे प्रदेश में लहराएगा।

अशोक सिंह गौर का राजनीतिक सफर छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ और धीरे-धीरे उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज वह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं दीपा सिंह गौर “तीन बार” जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। और ग्रामीण इलाकों में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक प्रभावशाली जननेता बनाती है। गौर दंपत्ति की सबसे बड़ी ताकत उनका जमीनी जुड़ाव माना जा रहा है। हाल ही में असमय बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर दोनों नेताओं ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रभावित किसानों का तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

अशोक सिंह गौर ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास हुआ, वह आज भी लोगों के “जेहन” में है। गौर दंपत्ति अभी से 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष फोकस कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गौर दंपत्ति की सक्रियता से बांदा में सपा को नई ऊर्जा मिली है। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
