City News Uttar Pradesh
बांदा में चुनाव नतीजों पर दो पड़ोसियों में लगी शर्त बनी जिले में चर्चा का विषय, बाइक हारने वाले को नहीं है गम
उत्तर प्रदेश

UP Election Result 2022 : विधानसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर समर्थकों ने टेंपो और बाइक की लगाई शर्त, स्टांप पेपर पर कर डाली लिखापढ़ी

 

बांदा। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर लगाई गई शर्त की समर्थकों ने स्टांप पेपर में लिखापढ़ी की। स्टांप पेपर इंटरनेट मीडिया में वायरल होने से ये अजब-गजब मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने वायरल शपथ पत्र को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

यूपी चुनाव 2022 : विधानसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर समर्थकों ने टेंपो और बाइक की लगाई शर्त, स्टांप पेपर पर कर डाली लिखापढ़ी
Supporters put bets on tempo and bike for victory and defeat in assembly elections, put it on stamp paper

मामला मटौंध थानाक्षेत्र के ग्राम बसहरी का है। वहां के दो अलग-अलग पार्टी के समर्थकों की ओर से आपस में बकायदा स्टांप पेपर में लिखापढ़ी कर शर्त लगाने का मामला सामने आया है। शर्त के मुताबिक, अगर भाजपा जीती तो सपा समर्थक अपनी बाइक उसे देगा और सपा जीती तो भाजपा समर्थक ने अपनी टेंपो दांव पर लगाई है। सौ रुपये के स्टांप पेपर में छह गवाहों के भी नाम हैं। हालांकि, इसकी सत्यता पुलिस की जांच का विषय है। दैनिक जागरण भी ऐसे किसी शपथ पत्र की पुष्टि नहीं करता है। मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया, ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता कराकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र नें तरेरी आँखें : एक्सप्रेस गति से पूरा करें कार्य, अन्यथा भोगेंगे अंजाम

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : एटीएम कैश का गबन करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने दबोचा, एक साल से चल रहे थे फारार

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

कांग्रेस नें किया गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

हवा बनी जहर: बांदा की फिज़ा में अब बारूद और धुएं का असर, सांस लेना हुआ मुश्किल !

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड मिला तोहफा, सांसद ने बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी …

ब्रेकिंग न्यूज़