30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी

 

चित्रकूट। अपर मुख्य सचिव गृह /मुख्य कार्यपालक यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एंव एक्सप्रेसवे का जल्द विस्तार मध्यप्रदेश सीमा तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का मध्य प्रदेश की सीमा तक का एक नक्शा बनाकर भेजें, ताकि इसकी कनेक्टिविटी तैयार करा कर कार्य कराया जा सके। तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट आने वाले पर्यटकों को इस मार्ग का लाभ मिल सके।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी
Additional Chief Secretary reached Chitrakoot to inspect Bundelkhand Expressway, now preparing to connect the expressway with the border of Madhya Pradesh

वह शनिवार को निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जायजा लेने कार से निकले थे। एक्सप्रेस वे में कार से सफर करते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे वह भरतकूप पहुंचे और जीरो प्वाइंट पर करीब 15 मिनट रुके। टोल प्लाजा का काम धीमा होने पर नाराजगी व्यक्त की। जहां पर सड़क का कार्य शेष है उसे भी तत्काल कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से कहा कि निर्माण में लगे अधिकारियों के साथ बैठकर इन्हें विद्युत कनेक्शन दिलाएं ताकि यहां पर प्रकाश व्यवस्था कराई जा सके।


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से पूरे बुंदेलखंड के लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें रोजगार भी मुहैया होगा। प्रधानमंत्री ने जीरो प्वाइंट भरतकूप से ही इस कार्य का शुभारंभ किया गया था जिसका लोकार्पण अब जल्द ही जालौन से करेंगे। रिकार्ड 28 माह में इसका निर्माण पूरा हुआ है। इसमें एक रिकार्ड बना है छह माह में जमीन का अधिग्रहण कर किसानों को मुआवजा बांटा गया है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, आइजी विपिन कुमार मिश्रा, एसपी अतुल शर्मा, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय रहे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार अंसारी : मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु चार डॉक्टरों की टीम गठित …

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख से अधिक के चेक …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के बदले डीआईजी, एसके भगत का हुआ तबादला, विपिन कुमार मिश्रा होंगे नए डीआईजी

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान: रामचरितमानस को बताया बकवास, बोले- पुस्तक पर लगना चाहिए प्रतिबंध

City News Uttar Pradesh

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की याद में बनाया जाये स्मृति द्वार, कई पार्टियों के नेताओं ने डीएम से की मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़