23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कोरोना से लड़ना है तो टीकाकरण कराना होगा
उत्तर प्रदेश

कोरोना से लड़ना है तो टीकाकरण कराना होगा

 

– स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंडल में टीकाकरण के हालात बताए

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकारण ही एक मात्र ठोस उपाय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना टीकाकरण की स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को बताया है। मंडल के चारों जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की अनुमानित जनसंख्या 3417699 है। इसमें से अब तक 3284125 लोगों को प्रथम डोज का कोरोना का टीका लग चुका है जो 96.09 प्रतिशत होता है। इसी प्रकार द्वितीय डोज का भी टीका 2048580 लोगों को लग चुका है जो लक्ष्य का 60 प्रतिशत है। 15 से 18 साल की उम्र के लोगों की अनुमानित जनसंख्या इस मंडल में 334645 है इसके विरुद्ध 178167बच्चों को भी प्रथम डोज का टीका लग गया है, जो लक्ष्य का 53.24 प्रतिशत है।

कोरोना से लड़ना है तो टीकाकरण कराना होगा
If you want to fight corona then you have to get vaccinated

60 वर्ष से अधिक उम्र के मंडल में लगभग जनसंख्या 452960 है जिसके विरूद्ध लगभग 100 प्रतिशत लोगों को पहली डोज का टीका लग चुका है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दूसरी डोज का टीका भी 73 प्रतिशत लोगों को लग चुका है। मंडल के सभी नागरिकों से अपील है जिनको अभी पहली डोज का टीका न लगा हो वह तत्काल अपना टीका तुरंत लगवा लें। जिनको पहली डोज को वैक्सीन का टीका लगा हो और 42 दिन पूरा हो गया हो तो दूसरी डोज लगवा लें। जिनको कोवीशील्ड की पहली डोज लग चुकी हो और 84 दिन पूरा हो गया है तो अपनी दूसरी डोज तत्काल लगवा लें। 14 से अधिक उम्र के बच्चों से भी अपील है जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली हो और 15 वें साल में लग गए हो वह सभी बच्चे भी टीका लगवा ले। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीका जरूरी है। आओ हम सब मिलकर के कोरोनावायरस के संक्रमण को हराने के लिए टीकाकरण कराएं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष का वादा, क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा …

मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

City News Uttar Pradesh

आरटीओ शंकर सिंह का ‘बालू के सौदागरों’ पर टूटा कहर: आधी रात में रेड, माफिया काँपे !

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेतावनी : निर्माण नहीं तो वसूली की तलवार

City News Uttar Pradesh

Banda : सम्मान करने से विकसित होती है प्रतिस्पर्धा की भावना – अपर निदेशक …

ब्रेकिंग न्यूज़