29.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला "बहुप्रतीक्षित बाईपास"
उत्तर प्रदेश

विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला “बहुप्रतीक्षित बाईपास”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। बुंदेलखंड के चित्रकूट जनपद में वर्षों से लंबित मानिकपुर बाईपास परियोजना को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस स्वीकृति के पीछे मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा की विशेष पहल और विधायक अविनाश द्विवेदी की मजबूत पैरवी को श्रेय दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस बाईपास को स्वीकृति दिए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला "बहुप्रतीक्षित बाईपास"

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्याओं से निजात पाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की ओर से लंबे समय से बाईपास निर्माण की मांग की जा रही थी। यह बाईपास न केवल ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति देगा।

ब्लाक प्रमुख अरविंद नें किया खुलासा : आठ करोड़ का पुल धंसा, डीएम करायें जांच

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक अविनाश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास न केवल मानिकपुर को जाम से राहत दिलाएगा, बल्कि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

विधायक और ब्लॉक प्रमुख की मेहनत रंग लाई: मानिकपुर को मिला "बहुप्रतीक्षित बाईपास"

विधायक अविनाश द्विवेदी ने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की “विकास के प्रति प्रतिबद्धता” का उदाहरण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाईपास निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा और क्षेत्र के लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी इस स्वीकृति पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह बाईपास मानिकपुर के भविष्य को दिशा देगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि परियोजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी। इस स्वीकृति के साथ मानिकपुर अब विकास के एक नए युग में प्रवेश करने को तैयार है। अब देखना होगा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य कितनी तेजी से धरातल पर उतरता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh

News : मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा…

City News Uttar Pradesh

डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का ‘कत्ल’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा में नौ तपा के दूसरे दिन भी प्रचंड कहर : जनता में हाय – दईया का आलम

सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता : खिलाड़ियों नें दिखाये हुनर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़