City News Uttar Pradesh
सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान
उत्तर प्रदेश

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अजीबो-गरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुत्र को जिस सांप ने डसा, तो पिता ने सांप को डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंच गया। जहां सांप को देखने वालों का मजमा लग गया।

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान
Father reached the hospital with the snake in the box: there was a stir, the doctors were also surprised to know the episode

देहात कोतवाली के छनेहरा लालपुर गांव में सुबह करीब 11 बजे रामलखन का कक्षा छह में पढ़ने वाला पुत्र देवेंद्र घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां निकले सांप ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। उसकी चीख सुनकर पिता रामलखन व अन्य परिजन मदद के ल‍िए दौड़े। भागने का प्रयास कर रहे सांप को पिता ने चिमटे से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया।

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान
Father reached the hospital with the snake in the box: there was a stir, the doctors were also surprised to know the episode

इसके बाद बच्चे के हाथ में नजदीक पड़ी प्लास्टिक की रस्सी से कई बंधन बांधे। अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान से ब्लेड लेकर बच्चे के अंगूठे में कट लगाया। उसका ब्लड बाहर निकाला। बाद में बालक व डिब्बे में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया, जहां उसने चिकित्सक व अन्य लोगों को डिब्बे में बंद सांप दिखाया। अस्‍पताल में सांप को देखने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी हालत ठीक होना बताई गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

City News Uttar Pradesh

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : छाबी तालाब के पानी की जांच, मछलियों पर क्यों आई आंच ? …

बड़ा हादसा टला : हमीरपुर में चलती मालगाड़ी से अलग हुए 28 डिब्बे, कानपुर-बांदा रेलमार्ग हुआ बाधित

विधायक प्रकाश ने स्वास्थ मंत्री को मेडिकल कालेज सहित स्वास्थ सेवाओं की बताई कमियां

City News Uttar Pradesh

Banda : बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई चार्ज सीट दाखिले को लेकर चिंतित…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़