- विनोद मिश्रा
बांदा। सार्वजनिक स्थलों को असमाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने के लिए मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लाइन तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज सहित शक्ति मोबाइल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

शनिवार को मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन्स बालिका इण्टर कालेज सहित मिशनशक्ति मोबाइल की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य जनपद में बाजारों, चैराहों, माल, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने तथा महिलाओं एवं छा़त्रों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आम जनमानस में समाजिक उत्तरदायित्वों को जाग्रत करना, शहर कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल तक पुलिस का पहुंचना व गांव समाज को जागरूक करना आदि कार्यो का संपादन करना है।

मिशन शक्ति के कार्यक्रम में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की कार्ययोजना के तहत जनपद में चल रहे एण्टीरोमियों स्क्वाड, महिला हेल्प डेक्स, गुडमार्निंग बांदा पुलिस आदि अभियानों में पुलिस को ब्रीफ कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा योजनाओं के बारे में जैसे 1090, 112, 181 आदि का प्रचार प्रसार करना व शहर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल तक मिशनशक्ति के तहत महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करना आदि के संबंध में प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। उसी क्रम में शनिवार को भी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत जनपद में चल रही योजनाओं को और भी सक्रिय कर व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ आम जनमानस तक पहुंचना एवं उन्हें जागरूक करने के साथ साथ थाना स्तर की पुलिस, डायल 112 को भी यह जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में भी स्कूल, कालेजों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति/प्रभारी थानाध्यक्ष अनुपमा तिवारी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक शालिनी भदौरिया मौजूद रहीं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
