City News Uttar Pradesh
डीएम बोले, कोरोना महामारी के मृतक आश्रितों का सरकार कर रही कल्याण
उत्तर प्रदेश

डीएम बोले, कोरोना महामारी के मृतक आश्रितों का सरकार कर रही कल्याण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता अथवा उनमें से किसी एक की मृत्यु कोरोना महामारी के दौरान हो गयी थी, ऐसे बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था में शासन आर्थिक सहयोग दे रहा है।

डीएम बोले, कोरोना महामारी के मृतक आश्रितों का सरकार कर रही कल्याण
DM said, the government is doing welfare of the deceased dependents of corona epidemic

इसी क्रम में राज्य उपलक्ष्य में महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में 13 बालक-बालिकाओं को लैपटाॅप का वितरण किया गया। महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने इस दौरान कहा कि कोरोना की महामारी में अपने प्रियजनों को खोया है, उसकी भरपायी नही हो सकती ,लेकिन सरकार उनके सुख-दुख में साथ हैं। योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कार्य हो रहा है।

डीएम बोले, कोरोना महामारी के मृतक आश्रितों का सरकार कर रही कल्याण
DM said, the government is doing welfare of the deceased dependents of corona epidemic

डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु पर पात्र बच्चों को 4000 रूपया की सहायता ध प्रतिमाह दी जा रही है। ऐसे 85 बच्चों का चयन हुआ है जो लाभान्वित हो रहे है। 11 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की कक्षा-12 तक की निःशुल्क शिक्षा हेतु 12हजार प्रतिवर्ष आर्थिक सहयोग राशि मिल रहा है।

डीएम बोले, कोरोना महामारी के मृतक आश्रितों का सरकार कर रही कल्याण
DM said, the government is doing welfare of the deceased dependents of corona epidemic

लाभार्थी बालिकाओं की शादी हेतु 101000 रुपया एंव व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटाॅप दे रहे है। उसी क्रम में आज 13 बच्चों को लैपटाॅप दिया गया।ब्लाक प्रमुख बडोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू,बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना , सीडिओ वेद प्रकाश मौर्या,उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल ने भी विचार व्यक्त किये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन का निर्देश: सैनिकों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाये निस्तारण

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू महासंघ द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पांच दिवसीय जन्म उत्सव धूमधाम से हुआ सम्पन्न

विधायक प्रकाश नें विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश की उठाई आवाज: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की पर्यावरण संरक्षण पर बड़ी बैठक: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान तेज़: गांव- गांव पहुंची रणनीति, पंचायत चुनाव पर नजर !

Banda- जाड़े का मौसम अन्ना पशुओं के लिए कही बन न जाये मौतों का परवाना !

ब्रेकिंग न्यूज़