30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : प्रयागराज के चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । लगभग दो साल पहले लूट के बाद हुई प्रयागराज के कार चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। वाहन में लगे जीपीआरएस की मदद से तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर आरोपियो के घर से आला कत्ल कुल्हाड़ी भी मिली। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना का राजफाश करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की संस्तुति की है।


एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने प्मीडिया से वार्ता में बताया कि प्रयागराज जनपद के ग्राम बकसेडा निवासी चालक योगेंद्र सिंह उर्फ मदन यादव 26 फरवरी 2019 को किसी को छोड़ने महोबा आया था। वह बांदा से प्रयागराज लौट रहा था। शहर के मोहल्ला क्योटरा में विपिन तिवारी निवासी ग्राम अमलोर पैलानी व उसके साथी संजय दुबे ग्राम घूरी बिसंडा को रास्ता बताने के लिए कार में बैठा लिया था। बाद में दोनों आरोपितों ने कार व पैसे लूटने के उद्देश्य से चमरौडी मोहल्ला कालूकुआं में उसे शराब पिलाई। इसके बाद तिदवारी के भुजौली गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए रुके। फिर फफूंदी बबेरू में अपने तीसरे साथी शीलू उर्फ शैलेंद्र तिवारी को साथ लिया। बेंदाघाट पुल से पहले तीनों ने रस्सी से चालक का गला कसने के साथ कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। कार व पैसे लूटने के बाद उसके शव को बेंदापुल के बीचों-बीच नदी में ललौली थानाक्षेत्र जिला फतेहपुर में फेंक दिया था। वापस लौटते समय लूटी गई कार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी चौकी के पास मोड़ पर पुलिया में पलट गई थी। तीनों कार को छोड़कर फरार हो गए थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण “राहत या राजनीति”: जनता बोली- “बहुत देर कर दी हुजूर !”

City News Uttar Pradesh

नाग पंचमी का पर्व बेरौनक रहा : बुंदेलखंड से विलुप्त सी हो गई पर्व मान्यता !

पालिका का नटवर लाल अनुराग ठेकेदार का भ्रष्टचार ! “जाग प्रशासन जाग” …

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी का ‘छात्र संघ चुनावों’ पर जोर: बोले- लोकतंत्र नींव की ‘मजबूती’ जरूरी

City News Uttar Pradesh

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़