28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
महाराणा प्रताप जयंती: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
उत्तर प्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। महाराणा प्रताप की जयंती पर ‘बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन’ ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ 9 मई को मेडिकल कालेज में शाम छह बजे से आयोजित करेगा। इस आयोजन के माध्यम से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का स्मरण कराया जायेगा। यह जानकारी बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह नें मीडिया से वार्ता में दी।

महाराणा प्रताप जयंती: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

उन्होंने बताया की कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले ख्यातिप्राप्त कवि अपने ओजपूर्ण, हास्यरस, श्रृंगार रस और वीर रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इनमें पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे (हास्य एवं व्यंग्य रायपुर, छत्तीसगढ़), अनामिका जैन अंबर (प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कवयित्री ललितपुर), योगेंद्र शर्मा (वीर रस – भीलवाड़ा, राजस्थान), प्रवीण शुक्ला (हास्य कवि- हरियाणा), कविता तिवारी (वीर रस – लखनऊ), पंकज पंडित (वीर रस ललितपुर) और मंजूषा पंवार (श्रृंगार रस – फरीदाबाद, हरियाणा) शामिल है।

महाराणा प्रताप जयंती: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन करेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

इस आयोजन में मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य जनप्रतिनिधि मंच की शोभा बढ़ाएंगे, जिनमें जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर, बाबूलाल तिवारी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु और ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष स्वर्ण सिंह सोनू प्रमुख हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मंत्री रामकेश के पीआरओ दिलीप गुप्ता नें बताया की यह आयोजन न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह बुंदेलखंड के सांस्कृतिक गौरव को भी एक नई पहचान देगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh

शादी करने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पीटकर मारी गोली: सपना चकनाचूर !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएवी कालेज में डीएम नें वैक्सीनेशन सत्र का किया उद्घाटन …

मंत्री रामकेश नें बताया: केन-बेतवा लिंक परियोजना हेतु ली जाएगी 10 गांवों की भूमि

City News Uttar Pradesh

धान खरीद पर ‘संकट’ का पहाड़ : डेढ़ लाख क्विंटल धान डंप, अव्यवस्था ‘हावी’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़