- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें तिंदवारी क्षेत्र के जौहर पुर सब विधुत स्टेशन की लोड क्षमता बढ़ाये जानें के साथ ही बिजली आपूर्ति दुरस्त किये जानें की विभागीय अधिकारियों से मांग की हैं। सब स्टेशन से जुड़े बारह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हैं।

पूर्व विधायक नें बताया कि जौहर पुर बिजली सब स्टेशन की आउट गोवींइंग मशीन में गुरुवार को आग लग गई। किसी तरह अग्नि समन सिलेंडर की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया जा सका।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया कि जौहर पुर फीडर की मशीन जल जानें से एक दर्जन गांवों की बीस हजार की आबादी प्रभावित हुई। माता ,जसईपुर ,भोसा आदि गांव बुरी तरह आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ जानें से भीषण गर्मी में परेशान हैं। विभाग की ओर से लोगों को राहत देने के नाम पर अनियमित आपूर्ति की भी व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी।

पूर्व विधायक नें विजली विभाग को सचेत किया है कि इस फीडर की लोड क्षमता तत्काल बढ़ाई जाये अन्यथा दूसरे फीडर से जोड़ा गया तो उसपर भी लोड बढ़ जाऐगा और एक नई समस्या आ सकती है। इसलिए जसई पुर में ज्यादा क्षमता के नये फीडर को लगाये जानें की जरूरत है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
