30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा 'देशभक्ति' का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा ‘देशभक्ति’ का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर

15 पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अध्यक्ष मालती गुप्ता, प्रतिनिधि अंकित बासू, बांदा ) विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांदा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू की खास रणनीति और अभियान ने शहर को मानो तिरंगे में लपेट दिया। मुख्य चौराहों से लेकर गलियों तक, विद्युत पोलों से लेकर बाजारों तक हर जगह तिरंगे की लहराती शान और तिरंगा रोशनी की जगमग ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा 'देशभक्ति' का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के आह्वान पर, अंकित बासू ने पूर्व नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 30 बन्यौटा में घर-घर जाकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। यही नहीं, शहर के सभी वार्डों में भी तिरंगा पहुंचाया गया और हर नागरिक से 15 अगस्त पर अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा 'देशभक्ति' का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर

अंकित बासू ने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बांदा के लोगों में अद्भुत उत्साह है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है।” शहर के प्रमुख स्थानों पर तिरंगा रंग की लाइटें, सजावट और झंडे लहराते देख हर राहगीर के चेहरे पर मुस्कान और गर्व की चमक साफ दिखाई दी।

प्रतिनिधि अंकित के अभियान ने भरा 'देशभक्ति' का जोश: तिरंगा मय हुआ शहर

बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी हाथों में तिरंगा लिए दिखे। यह दृश्य केवल एक सजावट नहीं, बल्कि आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ पर एकजुट भारत का संदेश देता रहा। नगर के लोगों ने इसे सिर्फ सरकारी अपील नहीं, बल्कि सामूहिक पर्व की तरह अपनाया। बाजारों में तिरंगे की खरीदारी बढ़ी, सोशल मीडिया पर तिरंगा सेल्फी का दौर चला और बांदा का हर कोना देशभक्ति की धुन गाने लगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने दिलाई 3.38 करोड़ की सौगात: बोले- खंगार चौक बनेगा ‘गौरव प्रतीक’

City News Uttar Pradesh

फांसी लगाकर जान देने वाले आभूषण कारीगर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विधायक प्रकाश नें विकास कार्यों की शुरू की बारीकी से निगरानी : चेताया की नहीं हो नादानी

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा -लखनऊ नई बस सेवा का किया शुभारंभ

नसीमुद्दीन नें ‘सत्ता दल’ की ‘बढ़ा’ दी है ‘बेचैनी’: बिना ‘रुके औऱ थके’ कर रहे ‘पीडीए’ बैठकें

City News Uttar Pradesh Desk

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़