24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मजदूर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति बनी रहस्य ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की बबेरू तहसील के मर्का थाना के ग्राम समगरा बिजली पावर हाउस में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।


बांदा मुख्यालय के मोहल्ला अलीगंज निवासी सतीश उर्फ बब्लू कुशवाहा अपने छोटे भाई जीतू के साथ करीब दो माह से समगरा बिजली पावर हाउस में वेल्डिंग करने का काम कर रहे थे। शुक्रवार को दोनों भाई समगरा गए थे। शाम को खाना-खाने के बाद सतीश घूमने निकल गया। जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसका भाई जीतू व साथ काम करने वाला शहर का लल्लू दोनों खोजने निकले। जब वह देर रात तक नहीं मिले तो थक हारकर वापस पावर हाउस आ गए। शनिवार सुबह जब सफाई कर्मचारी कामता पावर हाउस को साफ कर वापस जा रहा था। अचानक नहर पटरी में पड़े शव को देखा। उसने ग्रामीणों व पावर हाउस में काम कर रहे मजदूरों को जानकारी दी। इससे उसका भाई व अन्य साथी देखने पहुंचे। शव देखकर बेहाल छोटे भाई ने स्वजन व पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। मर्का थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मजदूरों के साथ में बैठकर शुक्रवार को उसने शराब पी थी। इसके बाद शौच करने चला गया था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत होने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिटायर्ड तहसीलदार द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी: बीमारी से थे त्रस्त

Banda : आग का तांडव:पांच दुकानों का सामान जलकर राख, फटा सिलिंडर …

City News Uttar Pradesh

यमुना और केन की ‘बाढ़’ बनी कहर: कांग्रेस ने संभाली पतवार, बाढ़ पीड़ितों की ली ‘सुध’

City News Uttar Pradesh

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh

बांदा में खपटिहा 356/1बालू खदान माफिया की समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा जागिये

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का गजब अंदाज,पार्टी मजबूती के लियेहो रहे प्रयास…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़