28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
दुखों का टूटा पहाड़: अचानक दो सगे भाइयों की मौत, पिता ने विषखापर के काटने की जताई आशंका
उत्तर प्रदेश

दुखों का टूटा पहाड़: अचानक दो सगे भाइयों की मौत, पिता ने विषखापर के काटने की जताई आशंका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो सगे भाइयों की अचानक हालत बिगडऩे से मौत हो गई। परिजनों ने जहरीला कीड़ा (विषखापर) के काटने से मौत होने की आशंका जताई है। घर में एक साथ दो बच्चों की मौत से मातम का माहौल है। दोनों भाई कक्षा 11 और कक्षा चार के छात्र थे।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी अंकित व सनी पुत्रगण चंद्रकुमार वर्मा घर के कमरे में मंगलवार की रात सो रहे थे। रात 11 बजे के करीब उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। आंखों से कम दिखने लगा और पेट में दर्द उठा।

दुखों का टूटा पहाड़: अचानक दो सगे भाइयों की मौत, पिता ने विषखापर के काटने की जताई आशंका
Broken mountain of sorrows: Sudden death of two brothers, father expressed apprehension of poison bite

उन्होंने चिल्लाकर परिजनों को आवाज लगाई तो पिता ने उन्हें अतर्रा सीएचसी में दिखाया। यहां से दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में बुधवार को सुबह करीब चार बजे सनी ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में बड़े भाई अंकित की हालत गंभीर देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अंकित ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पिता चंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर में विषखापर घुसने पर उन्होंने उसे भगाया था। उन्होंने आशंका जताई है कि विषखापर के काटने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि परिजन जहरीला कीड़ा काटने की आशंका जता रहे हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल रेल सेवा में लगेगें चार चाँद: 2,202 करोड़ से दौड़ेगी विकास की रेल

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

जलती रही चीखें, बुझ गई जिंदगी: बहू की मौत पर ‘रहस्य’ गहराया, सात पर मुकदमा दर्ज

Banda : बनाई विकास की राह, मंजिल अभी भी बांकी, विकास से आस तो जगी लेकिन अभी उम्मीदों का सवेरा होना बाकी …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी के होश फाख्ता : हत्या में दोषी पाने पर कोर्ट नें दी उम्र कैद की सजा

ब्रेकिंग न्यूज़