City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन विस्तार अभियान को तीव्र गति दे रही है। जिले के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ‘आराम हाराम है’ के नारे के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मिशन शुरू किया है।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

इसी कड़ी में ब्लॉक बबेरू के ग्राम पंचायत पेस्टा में भव्य बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नेता रामकृपाल पाल ने की। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं शताब्दी का आयोजन किया गया। उनके व्यक्तित्व को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन और कार्य भारतीय इतिहास में एक मिसाल है। उन्होंने सामाजिक न्याय, धार्मिक सहिष्णुता और विकास की ऐसी नींव डाली, जो आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूती से खड़ा करने और आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभा में मौजूद वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. संजय द्विवेदी, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान समेत कई नेताओं ने अहिल्याबाई के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही पार्टी मजबूत होती है और यह संगठन का आधार भी है। समारोह में सुशीला, राजलली, महारनियां, सावित्री, चुन्नी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की चली तबादला एक्सप्रेस : थानेदार हुये इधर से उधर

City News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा का ‘स्वदेशी सम्मेलन’: जितेंद्र सेंगर ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का दिया मंत्र

City News Uttar Pradesh

Banda : जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, भव्यता के साथ किया जाए चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन …

City News Uttar Pradesh

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान

बबेरू विधान सभा : भाजपा के पूर्व विधायक भरने लगे चुनावी चौकड़ी

ब्रेकिंग न्यूज़