City News Uttar Pradesh
हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार इसी महीने, शामिल होंगे चार से पांच नए चेहरे …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के तीसरे व अंतिम विस्तार की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि इसी महीने विस्तार होगा। इसकी तारीख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फाइनल करनी है। योगी मंत्रिमंडल में केंद्र की तरह बड़े फेरबदल की गुंजाइश बहुत कम है। सिर्फ चार-पांच नए चेहरे शामिल करने पर सहमति की चर्चा है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए मौजूदा मंत्रियों का कद काम के आधार पर घटाया-बढ़ाया जा सकता है।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी विस्तार के लिए हरी झंडी दे दी है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को उनसे भेंट करने के बाद लखनऊ लौटे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के विस्तार में पांच लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की जगह है। योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार भी उसी मॉडल पर किया जा सकता है, जैसे केंद्र में नरेंद्र मोदी कैबिनेट का हुआ है।


उत्तर प्रदेश सरकार में निषाद पार्टी के संजय निषाद को भी शामिल किया जा सकता है। भाजपा की नजर ब्राह्मण चेहरे पर भी है। ऐसे में जितिन प्रसाद की एंट्री भी मुमकिन है। उन्हें तो विधान परिषद के जरिए मंत्रिमंडल में लाया जा सकता है। इनके साथ ही किसी महिला नेता को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है।


– जातीय गणित पर जोर
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव दो देखते हुए भाजपा के साथ संघ का पूरा जोर जातीय गणित को साधने पर हैं। अब मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जो सूची तैयार की गई है उसमें जातीय गणित का पूरा ध्यान रखा गया है। फिलहाल प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा 22 कैबिनेट मंत्री, नौ 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री यानी कुल 53 लोग हैं। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में 60 लोग शामिल हो सकते हैं। अभी भी सात जगह खाली है। कैबिनेट के विस्तार में दलित, पिछड़ा वर्ग के साथ ब्राह्मणों को भी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: एंटीकरप्शन टीम ने बीओ पीआरडी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तिंदवारी ब्लाक में तैनात है अधिकारी

बांदा: सूअर का शिकार करनें में मध्य प्रदेश के शिकारी गिरफ्तार, बम से करते थे शिकार।

City News Uttar Pradesh

11.90 करोड़ की बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब ‘दौड़ेंगे’ सपने, बनेगा ‘सिंथेटिक रनिंग ट्रैक’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, प्रशासन ने किया फरमान जारी

City News Uttar Pradesh

मधुमक्खियों ने प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; 250 लोग घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़