24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: सूअर का शिकार करनें में मध्य प्रदेश के शिकारी गिरफ्तार, बम से करते थे शिकार।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूअर का शिकार करनें में मध्य प्रदेश के तीन शिकारी वन विभाग ऩे दबोच लिया। शिकारियों के पास से एक लग्जरी चार पहिया वाहन एंव मांस भी बरामद हुआ। शिकारी विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करके जंगली सूअर का शिकार करते थे। कई अन्य शिकारी भागऩे में भी सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों के पास जंगली सूअर का शव, लगभग दो बोरा मांस और जाइलो कार बरामद हुई है। रविवार को दोपहर देर बाद गिरवां थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्योढ़ा जंगल में शिकारियों की सुराग मिलने पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर तीन शिकारियों को पकड़ लिया। इनके पास जाइलो कार में शिकार किया गया एक सूअर और करीब दो बोरों में सूअर का मांस था।

तीनों आरोपी सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राघवेंद्र प्रताप, जमुना प्रसाद व राजू कुशवाहा हैं। वन विभाग की टीम ने तीनों को पकड़कर कार और मांस आदि अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के एसडीओ एमपी गौतम ने बताया कि मांस के लोथड़े में विस्फोटक यानी बम रखकर शिकारी शिकार करते थे। सूअर द्वारा मांस खाते ही विस्फोट हो जाता है। एसडीओ ने बताया कि पकड़े गए शिकारी मांस के व्यापारी हो सकते हैं। इनके संगठित गिरोह की भी संभावना है। इनके सहयोगियों की भी सुरागरशी की जा रही है।

एसडीओ ने बताया कि दबिश देने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी श्यामलाल, वन रक्षक कमलेश कुमार, वन दरोगा हरीकांत सहित अकबरपुर वन चौकी प्रभारी आदि शामिल रहे। पकड़े गए शिकारियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 व 51 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। साथ ही गिरवां थाना पुलिस को भी कार्रवाई के लिए तहरीर देकर आरोपियों को सौंपा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया “चार सौ के पार”

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीसरी लहर को लेकर रेड एलर्ट शासन की चिकित्सीय टीम नें किया निरीक्षण

योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक नें गृह मंत्री शाह को दिया इस्तीफा !

City News Uttar Pradesh

खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में फिसल कर गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत, बेटे का शव देख चीख पड़ी मां

अशोक त्रिपाठी ने जिला पुस्तकालय की दुर्दशा पर उठाई आवाज़: सीएम से कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों में अंधेरा कायम है: 29 लाख जमा फिर भी नहीं पहुंची बिजली

ब्रेकिंग न्यूज़