24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

  • शरद मिश्रा

बांदा। बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन को एक दिन शेष रहने के साथ ही राखियों से सजे बाजार में भीड़ बढ़ गई है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और आकार की राखियां बिक रही हैं। वैसे परंपरागत राखी का त्योहार तो रेशम के धागों से मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ बदलती परंपराओं में रेशम की जगह सोने-चांदी ने ली है।

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

बाजार में सोने-चांदी की कई डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। जिनमें चांदी की राखी एक हजार से डेढ़ हजार तक और सोने की 15 हजार से पच्चीस हजार रुपये तक की हैं। बदलते दौर के साथ पवित्र धागों के इस त्योहार का स्वरूप भी बाजार में दिख रहा है।

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

परंपरागत रूप से बहनें अपने भाई को रेशम का धागा बांधकर इस पर्व को मनाती रही हैं, लेकिन अब इनकी जगह डिजाइन वाली आकर्षक राखियों ने ले ली है।  बाजार में अलग-अलग किस्म और उम्र के हिसाब से सस्ती से लेकर महंगी राखियां उपलब्ध हैं।

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

रेशमी धागे और मोती जड़ित राखियों के अलावा सोने और चांदी की राखियां भी बाजार में हैं। सर्राफा बाजार में भी अलग-अलग डिजाइन व आकार की राखियां उपलब्ध हैं। ब्रेसलेट, रुद्राक्ष और कड़े वाली राखियां बाजार में अपनी चमक बिखेर रही हैं।

रक्षाबंधन: रेशमी धागों के बीच बढ़ी सोने-चांदी की राखियों की चमक

शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी शशी रुपोलिहा भी मानते हैं कि नई पीढ़ी को रेशमी धागे की जगह सोने-चांदी की राखी ज्यादा भा रही हैं। पिछले कुछ सालों में सोने-चांदी के राखियों की मांग बढ़ी है। कहा कि सोना ज्यादा महंगा होने के कारण चांदी की राखियों की मांग अधिक है। हालांकि, इसकी मांग भी सिर्फ एक वर्ग विशेष तक सीमित है। खासकर उच्च वर्ग के युवाओं में ही इसका क्रेज है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र से की मुलाकात : संगठन मजबूती की जताई आस

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

City News Uttar Pradesh

किसानों को योगी सरकार का ‘होली गिफ्ट’: ट्यूबवेल का बिजली बिल हुआ माफ

आईजी से मिले अमन के माता-पिता, जान का खतरा बताया …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़