- विनोद मिश्रा
बांदा। आकड़ों को यदि रेत के महल का ढ़ेर न मानें तो जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में मरीजों की संख्या में कमी दिख रही है। पिछले माह के तीन दिनों की रिपोर्ट की तुलना करने पर जनवरी में 50 प्रतिशत मरीज घटे हैं। भर्ती मरीजों की संख्या भी 22 की जगह अब 13 हो गई है।
![]()
कोरोना संक्रमण के फैलाव में गति अब धीमी हो गई है। पिछले माह 11 से 13 दिसंबर 2020 में जहां तीन दिनों में 32 पॉजिटिव मरीजों की संख्या थी। वहीं जनवरी माह 2021 के इन्हीं तीन तारीखों में संक्रमितों की संख्या 50 प्रतिशत दिखाई पड़ी है। जिसमें तीन दिनों में कुल 16 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह कोरोना का असर कोविड-19 अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी है। वहां के संचालित 200 बेडों में दिसंबर माह में भर्ती मरीजों की संख्या 22 थी। जबकि इस समय जनवरी में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 13 हो गई है। जिसके चलते वर्तमान समय में जिले में अब तक 3624 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 3508 मरीज उपचार व बचाव के नियमों का पालन कर स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय करीब 73 मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। कोरोना के तुलनात्मक आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण का फैलाव फिलहाल इस समय तेजी से घट रहा है। इसके पीछे उपचार की सक्रियता के साथ लोगों की जागरुकता भी काम आ रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
