City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में चली आ रही जातिगत व्यवस्था, यहां तीन जातियों के अलग-अलग कुएं
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में चली आ रही जातिगत व्यवस्था, यहां तीन जातियों के अलग-अलग कुएं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश में अभी भी वर्ण व्यवस्था समाप्त नहीं हुई है। आजादी के 75 साल बाद भी जाति के आधार पर पानी मिलता है। यह मामला मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सुजानपुरा का है। इस ग्राम पंचायत में पानी पीने के लिए तीन कुएं, बनाए गए हैं। यह व्यवस्था आज से नहीं बल्कि ब्रिटिश कालीन से है जो आज भी जारी है। सवर्ण, पिछड़ा वर्ग और हरिजन के लिए इस ग्राम पंचायत में अलग-अलग कुएं खोदे गए हैं और तीनों एक साथ एक ही स्थान पर हैं। किसी की क्या मजाल कि पिछड़े वर्ग का कुआं खाली हो और हरिजन उस पर पानी भरने के लिए चला जाए। यहां तक की हरिजन हरिजन के कुएं से पानी नहीं भर सकता है। सामाजिक वर्ण व्यवस्था को बीते कई साल गुजर गए और आजादी मिले 75 साल, लेकिन इस ग्राम पंचायत में पानी के लिए जो कुआं बनाए गए हैं, वह वर्ण व्यवस्था पर आज भी आधारित है।

बुंदेलखंड में चली आ रही जातिगत व्यवस्था, यहां तीन जातियों के अलग-अलग कुएं
Caste system prevailing in Bundelkhand, here three castes have separate wells

एक लाइन में तीन कुआं, जिसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग का एक कुआं और हरिजन के लिए अलग-अलग 2 कुएं हैं। भले ही यहां का तापमान 46 डिग्री हो और तीनों कुओं पर सुबह से पानी के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन दोपहर होते-होते इन कुओं पर पानी लेने वालों की संख्या कम हो जाती है। अगर हरिजन के कुएं पर भीड़ है और सामान्य पिछड़ा का कुआं खाली पड़ा है तो कुएं से पानी नहीं भर सकता है। गांव के रहने वाले राजेश वंशकार कहते हैं कि हरिजनों के लिए 2 कुआं खोदा गया था। वह खंडहर हो चुका है, ऐसे में वह लोग अन्य कुएं से पानी नहीं भर सकते हैं। यहां तक कि वंशकार समाज के लोग अहिरवार समाज के कुएं से पानी नहीं भर सकते। जग्गू अहिरवार कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति एक दूसरे के कुएं से पानी भर लेता है तो लड़ाई झगड़ा हो जाते हैं और मामला पुलिस तक पहुंच जाता है, इसलिए सभी समाज के लोग अपनी अपनी मर्यादा में रहते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh

चुनावों का ऐलान : विधायक प्रकाश नें बताया कैसे खिलेगा “कमल” !

City News Uttar Pradesh

टमाटर के बाद अब प्याज नें लगाई छलांग : निकाल रहा है आंसू, बढ़ा शतक की ओर

City News Uttar Pradesh

महिला का दहेज उत्पीड़न: बच्चों को छीनकर पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका …

ब्रेकिंग न्यूज़