- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के कालिंजर क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं द्वारा धडल्ले के साथ हरे भरे कीमती सागौन, शीशम एवं नीम आदि पेड़ों पर कुल्हाड़े चटकवाये जा रहे हैं। लाखों की कमाई की जा रही हैं। दूसरी ओर भारी मात्रा में लकड़ी पकड़े जाने पर वन विभाग के अधिकारी मामूली जुर्माना वसूल कर मामले को रफा दफा कर रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग अधिकारियों शह पर माफिया धड़ल्ले से हरे भरे पेड़ों की कटान कर रहे हैं।

थाना कालिंजर में तैनात कांस्टेबल पवन कनौजिया ने वन विभाग के दरोगा को फोन कर सूचना देकर बताया कि तरहटी कालिंजर निवासी महेश सोनकर पुत्र कल्लू के घर पर और घर के पीछे पड़े खेत में बड़ी मात्रा में कीमती और इमारती लकड़ी का ढेर लगा हुआ है। जानकारी के बाद वन विभाग के स्थानीय कर्मचारी सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचे। मौके पर पड़े शीशम, सागौन और प्रतिबंधित लकड़ी की नाप जोख कर अपने कब्जे में ले लिया।

गांव के लोगों की माने तो शीशम और सागौन की दो ट्रक से अधिक लकड़ी पकड़ी गई है जिसका बाजार में मूल्य 20 से 25 लाख रुपए है। क्षेत्रीय वन दरोगा धर्म नारायण द्विवेदी ने बताया कि आरोपी महेश सोनकर से वन विभाग के जिला कार्यालय में 50 हजार रुपए बतौर जुमार्ना जमा कराया गया है। विभाग के रेंजर अवकाश में हैं, इसलिए जुमार्ने की रशीद नहीं काटी गई है। बताया कि नीम और शीशम के पेड के अलावा मध्यप्रदेश से लाए गई सागौन की लकड़ी बरामद हुई है । बताया कि 4ध्10 ग्रामीण वन अधिनियम के तहत इस लकड़ी को किसानों की लकड़ी माना गया है।

इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया है।ग्रामीणों की माने तो वन विभाग के संरक्षण में लकड़ी तस्करी का अवैध कारोबार यहां लंबे समय से फल फूल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से वन संरक्षित क्षेत्र की 100 मीटर परिधि में यहां लगी दो आरा मशीनों में ऐसी तमाम अवैध और प्रतिबंधित लकड़ियों का चिरान और बिक्री यहां बहुत पहले से चल रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
