29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बाल कृष्ण त्रिपाठी विकास समीक्षा बैठक में दंग रह गये। प्रगति धीमी पाये जानें पर फटकार लगाने के साथ ही कई विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया। आयुक्त नें 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनकी पारखी नजरों से विकास कार्यों की ढोल की पोल खुलने लगी।

विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई

आयुक्त बालकृष्ण नें लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण की जा रही सड़कों की प्रगति धीमी पाई। अधीक्षण अभियंता चित्रकूट एवं बांदा से तल्खी जाहिर की। पैक्स पैड संस्था के कार्यों की प्रगति धीमी पाई जाने पर संबंधित अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आवास विकास परिषद चित्रकूट के द्वारा निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा ।

विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई

राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड बांदा के एई द्वारा पोर्टल पर सही सूचना नहीं भरने पर प्रतिकूल प्रविष्टि एवं अधिशासी अभियंता का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता को पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने पर चेतावनी तथा अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय महोबा को कार्य मे लापरवाही एवं प्रगति धीमी पर चेतावनी के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम ग्रामीण के मंडल के सभी अधिशासी अभियंताओ को निर्देश दिए की 30 सितंबर तक निर्धारित ग्रामों में जलापूर्ति करना सुनिश्चित करें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड की चल रही तेज बैटिंग : दांत बज रहें हैं “किट -किट”, मंत्री रामकेश नें दी राहत

मंत्री रामकेश हुये “शायराना”: बोले “छोडेंगें न सबका साथ वो साथी मरते दम तक”

घटना का पर्दाफाश : हमीरपुर में लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे की हत्या, युवक ने पिता और रिश्तेदार के संग मिलकर शव कुए में फेंका

बाट-माप शुल्क वृद्धि से ‘भड़का’ व्यापार जगत: सरकार के खिलाफ ‘आर-पार’ की दी ‘चेतावनी’

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी : उच्च श्रेणी के बंदी की तरह मिलें सुविधाएं, प्रार्थना पत्र पर गैंगस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई …

Banda- सड़क की मरम्मत के लिए अनुप्रिया पटेल ने लोकनिर्माण विभाग को लिखा पत्र…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़