26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल
उत्तर प्रदेश

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त आरपी सिंह खेत तालाब योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। तालाबों की खुदाई का कार्य युद्ध स्तर पर किये जानें के निर्देश दिये । जिससे अधिक से अधिक तालाब शीघ्र तैयार हो सकें। मण्डल में 5100 के खुदाई का लक्ष्य रखा गया है।

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल
Commissioner RP Singh got angry: Why is the farm pond scheme in bad condition

आयुक्त ने यह बातें योजना की समीक्षा में कहीं। कहा कि खेत-तालाब योजना बुन्देलखण्ड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे किसानों की आमदनी बढेगी। तालाब खुदाई के कार्य की प्रत्येक दिन समीक्षा के निर्देश दिये। आयुक्त खेत-तालाब योजना के कार्य में प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी जताई। योजना के अन्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश मण्डल के भूमि संरक्षण अधिकारियों को दिये।

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल
Commissioner RP Singh got angry: Why is the farm pond scheme in bad condition

उन्होंने कहा कि मिशन मोड पर कार्य करते हुए जिन तालाबों में खुदाई का कार्य हो रहा है, उनको शीघ्र पूर्ण करायें तथा अवशेष तालाबों में जिन किसानों ने योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराया है और उनके खेत खाली हों, उनमें तत्काल खुदाई का कार्य प्रारम्भ हो। समीक्षा में बताया गया कि योजना के तहत मण्डल में 1680 तालाब खुद चुके हैं।

आयुक्त आर.पी सिंह हुये नाराज : खेत तालाब योजना के क्यों हैं बुरे हाल
Commissioner RP Singh got angry: Why is the farm pond scheme in bad condition

श्री सिंह ने कहा कि किसान तालाबों का निर्माण कर मत्स्य पालन भी कर सकते हैं, जिससे आय बढ़ेगी। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार सहित मण्डल के सभी जिलों के भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान : पत्रक बांट बताई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

शहर में गंदगी देख डीएम दीपा नें लगाई फटकार : डेंगू प्रभावित इलाके का मौके पर देखा नजारा

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनियां “माला माल”: पालसी धारक होते “बर्बाद”, कौन समझें “दिल का हाल” ?

City News Uttar Pradesh

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बीस साल से ‘गड्ढों’ में दफन विकास: बदहाली में ‘कैद’ ग्रामीणों का डीएम चौखट पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh Desk

हादसा : बार्डर पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक का शव यूपी में तो दूसरे का एमपी में गिरा, दो प्रदेशों की पुलिस उलझी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़