25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान
उत्तर प्रदेश

शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। इससे सनसनी है। शराबी बेटे ने शराब नशे में मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है।

शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान
Liquor is bad: the addict son killed his mother by beating her with a stick

घटना कोतवाली नरैनी क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर की है। यहां की रामानंदी( 50 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मंगल की बीती रात को बड़े बेटे राम बाबू से किसी बात पर विवाद हो गया। रामबाबू ने अपनी मां के सर पर डंडे से हमला कर मरणासन्न कर दिया। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई श्याम बाबू को कमरे के अंदर बंद कर दिया था। छोटे भाई ने सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

शराब बुरी बला : नशेड़ी बेटे ने मां को डंडे से पीटकर ले ली जान
Liquor is bad: the addict son killed his mother by beating her with a stick

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और गंभीर अवस्था में मरणासन्न घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ विपिन शर्मा ने गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक का बड़ा बेटा शराब के नशे में था। क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया है कि रामबाबू मानसिक रूप से बीमार है जिसकी वजह से उसने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा, कोरोना टीकाकरण कराने के बाद निःशुल्क प्रमाण पत्र लेना जरूरी …

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘जल तांडव’ का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा ‘रौद्र’ रूप, इलाकों में मची खलबली !

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : पीएम मोदी भारत को विकसित बनाने की गारंटी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश रच रहें स्वर्णिम इतिहास : आठ करोड़ से पेयजल समस्या निदान हेतु शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

Banda : खेतों को रौंद रहे बालू माफियाओं के बालू भरे वाहन, डीएम व पुलिस अधीक्षक को दिया गया शिकायती पत्र …

ब्रेकिंग न्यूज़