City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य भारती द्वारा कार्यक्रम में धन्वंतरि जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें महोत्सव के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said: Dhanvantari Devta is the form of Lord Vishnu in the eternal texts

राज्य मंत्री रामकेश नें कहा की पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का प्रथम पर्व धन त्रयोदशी है। इसे धन्वंतरि-जयंती के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि सनातन ग्रंथों में धन्वंतरि को सृष्टि के पालनकर्त्ता भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है, जो देवताओं और असुरों के मध्य हुए संग्राम में समुद्र से इसी दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said: Dhanvantari Devta is the form of Lord Vishnu in the eternal texts

राज्य मंत्री नें कहा की धन्वंतरि को आयुर्वेद के जनक और तन-मन के स्वास्थ्य व चिकित्सा के देवता माना गया है। धन्वंतरि शब्द की व्याख्या में उस धनुष का बोध भी स्पष्ट होता है जो मन और बुद्धि से संचालित होता है। उन्होंने कहा की धार्मिक कथाओं में दो धनुषों का प्रसंग आता है। पहला कामदेव का दृष्टि-धनुष, जिससे उसने महादेव को उद्वेलित किया था और दूसरा मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के विवाह के समय जनक दरबार में शिवजी का धनुष, जिसके टूटने पर वाणी से शब्दों के प्रहार हुए थे।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said: Dhanvantari Devta is the form of Lord Vishnu in the eternal texts

मनुष्य भी यदि दृष्टि और वाणी के विकारों की प्रत्यंचा सम्हाल कर रखे और उनका सही प्रयोग करे, तो वह शिवत्व तथा श्रीराम की मर्यादा का वरण कर सकेगा। सारी विकृतियों से वह बच सकता है। कार्यक्रम के शुरुवात में धन्वंतरि भगवान की पूजा की गई। इस दौरान राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंजेक्शन लगाते ही महिला की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : भाजपा सरकार कर रहीं महिलाओं का उत्थान

City News Uttar Pradesh

शहर के नल उगल रहे हैं गंदा पानी, अधिकांश मोहल्लों की यही कहानी

आजम खान को बड़ा झटका : रामपुर में होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, कल से नामांकन

City News Uttar Pradesh

बांदा : फोरम के आदेश पर बैंक नें परिवादिनी को किया भुगतान ! …

नवदुर्गा समिति तैयारी बैठक : अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का लिया गया निर्णय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़