- विनोद मिश्रा
बांदा। नौ तपा में आसमान आग उगल रहा है। नौ तपा के दूसरे दिन भी सूर्य आग की बरसात करते रहे। इससे प्रचंड गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार दूसरे दिन भी पारा 50 डिग्री के नजदीक रहा।

गर्मी के इस सितम ने पिछले चालीस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। डाक्टरों का कहना है कि इतने तापमान पर शरीर का थर्मो रेगुलेटरी सिस्टम फेल हो सकता है। इससे जान जा सकती है।

वैसे भी मौसम के इस कहर से मौतें होने लगी हैं। पूरा बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिले भी सूरज की आग बरसाने वाली किरणों से बुरी तरह तप रहे हैं। सबसे खराब हाल मंडल मुख्यालय बांदा का है। 49 या 50 डिग्री तापमान की मार यहां के बाशिंदे झेल रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों में तापमान में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है।

यह 50 डिग्री पर पहुंच गया है!सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं दोपहर को और जानलेवा बन गईं। जिस्म झुलसा देने वाली तपिश ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। उधर, न्यूनतम पारा भी रात में 34 डिग्री से नीचे नहीं गिरा। रात भी गर्म रही। लोगों की नींद उड़ी रही। इसके साथ ही अघोषित बिजली कटौती कोढ़ में खाज बन गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
