28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शिक्षक ने छात्र को डंडों से पीटा: पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

शिक्षक ने छात्र को डंडों से पीटा: पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आपसी विवाद को लेकर शरारती छात्रों ने मिलकर अपने ही एक साथी की पिटाई कर दी। घायल छात्र अपने बड़े भाई को लेकर शिकायत करने शिक्षक के पास गया। इससे नाराज शिक्षक ने बड़े भाई को डंडों पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता ने उसका विरोध किया तो शिक्षक समेत अन्य स्टाफ ने उसके साथ भी अभद्रता की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शिक्षक ने छात्र को डंडों से पीटा: पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Teacher beats student with sticks: Case registered on father’s complaint

बबेरू कोतवाली के मर्का रोड निवासी श्यामाचरण गुप्त पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र किशन 10 प्राइवेट स्कूल में कक्षा-5 का छात्र है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके छोटे पुत्र आशीष को स्कूल के ही छात्रों ने किसी बात पर विवाद हो जाने के कारण पीट दिया था। जिसकी शिकायत आशीष ने अपने बड़े भाई किशन से की थी। किशन भाई आशीष को साथ लेकर सुशील यादव के पास पहुंचा।

सुशील ने किान को डंडों और और डस्टर से पीटकर घायल कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर पिता मौके पर पहुंच गया। इसका विरोध किया, जिससे नाराज शिक्षक व स्टाफ के अन्य लोगों ने श्यामाचरण पर भी हमला कर दिया। श्यामाचरण का आरोप है कि उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर व रुद्राक्ष की माला भी तोड़ ली गई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक

साइबर क्राइम का ‘काला कारखाना’ ध्वस्त: 9 आरोपी गिरफ्तार, सपोर्ट सिस्टम हुआ बेनकाब !

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh

डीएम की मौजूदगी में ‘सिस्टम बेनकाब’ : समाधान मॉडल हुआ ‘फेल’ ?

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार एक से 15 सितंबर तक मनाएगी स्वच्छता पखवाड़ा : बच्चों को किया जाएगा प्रेरित

सुनहरा मौका: एक जनवरी को 18 साल के हो रहे हों तो बन सकते हैं ‘मतदाता’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़