- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले मेंं तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी से जहां इंसान बेहाल हैं तो वहीं कार और बाइक पर भी गर्मी भारी पड़ रही है। इससे वाहनों में आग लगाने का खतरा बढ़ गया है।

ऑटोमोबाइल्स कारोबारी कहते हैं कि गर्मी में कार और बाइक की टंकी को फुल नहीं कराना चाहिए। ऐसा इसलिए कि टंकी फुल होने के बाद टैंक में बन रही गैस के बाहर न निकलने से आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए टंकी को 25 फीसदी तक खाली छोड़ें।

गर्मी से बचाव के लिए इन दिनों लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। प्राथमिक तौर पर वाहन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जाता है। मगर ऑटोमोबाइल्स विशेषज्ञ मानते हैं कि आग का बड़ा कारण फ्यूल टैंक का पूरी तरह फुल होना भी है। ऑटोमाेबाइल्स एक्सपर्ट वीरेंद्र कहते हैं कि गर्मी में वाहन के मेंटीनेंस पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

वाहन का ऑयल, वॉटर, टायर का प्रेशर, एसी को चेक कराते रहना चाहिए। वह बताते हैं कि कार और बाइक की टंकी को गर्मी में 75 फीसदी तक ही भरवाएं। ताकि उसमें बनने वाली गैस को निकलने का रास्ता मिल सके। दिन में एक दो बार कार और बाइक की टंकी को जरूर खोलें। साथ ही कार की वायरिंग पर अतिरिक्त काम न कराएं। इससे वायरिंग ओवरलोड होने से आग लगने का खतरा रहता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
