- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में किसानों पर “आफत के बादल उमड़ -घुमड़” होकर बरस रहें हैं। किसानों पर प्रकॄति रूठ कर “बर्बादी” की दास्तां लिखने को उतारू हैं। बारिश के साथ कई दिनों से तेज हवा चल रही हैं। रविवार को मौसम नें किसानों को “तड़पानें” का और उग्र रूप ले लिया। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिर गई है तो वहीं सरसों, चना, मटर की फलियां टूट गईं।

जिले में दोपहर बाद किसानों के प्रति “मौसम खलनायक की भूमिका” में आ गया। “बादलों नें गर्जना” शुरू कर दी। साथ ही बूंदा -बादी के साथ “किसानों का दिल दहलाने” लगा। “तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में लेट कर सिसक रही हैं”।अधिकांश किसानों नें सरसों की फसल काटी लेकिन अभी थ्रेशिंग नहीं कर पाये। किसानों को आशंका हैं कि तेज बारिश हुई तो कटी सरसों सड़ जायेगी।

उधर, मौसम विभाग आगे भी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जता रहा है। खास तौर से 20 व 21 मार्च को तेज बारिश होने की बात कही जा रही है। यानी किसानों के लिए अगला एक सप्ताह भी संकट भरा रहने वाला है। मौसम विभाग इसकी चेतावनी पहले ही दे चुका था।

उधर गेहूं की जो फसल पक गई है वह बारिश के कारण बालियां टूटने से बुरी तरह से प्रभावित हुई। कनवारा के किसान चेतराम नें बताया कि हवा के कारण फसल गिर गई। उधर सरसों पर बारिश और हवा दोनों का बुरा असर पड़ा हैं। खेतों में कटाई एवं फसलों की थ्रेसिग का काम थम गया हैं। किसान “हाय राम -हाय राम कर रहा” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
