27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले - रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं
उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले – रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। मौर्य ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों के आराध्य की कोई प्राण प्रतिष्ठा क्या करेगा। स्वामी रविवार को आयोजित राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में शामिल होने बांदा आए थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले - रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं
Swami Prasad Maurya’s controversial statement again: Now he commented on Ramlala’s life prestige

जीआईसी मैदान में आयोजित बौद्ध सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहन भागवत हिंदू धर्म को जीवन जीने की कला बताते हैं। यही बात हमने कही तो पूरे देश में हल्ला हो गया। आज विचारों की लड़ाई है। देश में ढोंग-ढकोसला चलेगा या विज्ञान।

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले - रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं
Swami Prasad Maurya’s controversial statement again: Now he commented on Ramlala’s life prestige

स्वामी ने आगे कहा कि संविधान देश के 140 करोड़ जनता की बात करता है। यही बात 1995 में न्यायालय ने कही, तब किसी की चिड़िया चूं नहीं की। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द का प्रयोग किसी वेद, स्मृति, पुराण व वाल्मीकि रामायण में नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर विवादित बयान: अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर की टिप्पणी, बोले - रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं
Swami Prasad Maurya’s controversial statement again: Now he commented on Ramlala’s life prestige

यहां तक कि तुलसी बाबा की रामायण में भी हिंदू शब्द नहीं है। स्वामी ने कहा कि 2014 में जब चुनाव जीते थे, पीएम मोदी ने तब कहा था मैं पिछड़ी जाति का हूं, इसलिए कोई पसंद नहीं करता है। बिहार में जातिगत जनगणना हुई तो कहने लगे गरीब की कोई जाति नहीं होती।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरएम ने लिया एक्शन, बस चालक व परिचालक को ड्यूटी से हटाया, बैठाई जांच

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

विटामिन “ए” अभियान शुरू : बच्चों की बढ़ायेगा रोग प्रतिरोधक क्षमता

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा नहर एवं पंप कैनाल का निरीक्षण: सिंचाई दुरुस्ती के निर्देश

चित्रकूट : कलयुग में ‘राम वन’ कराएगा ‘त्रेतायुग’ की अनुभूति ! …

City News Uttar Pradesh

महिला सम्मान पर ‘सियासी बवाल’: राष्ट्रपति तक पहुंचा ‘सपा महिला सभा’ का ‘आक्रोश’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़