City News Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  महोबा आगमन को लेकर बांदा में प्रशासनिक हलचल तेज हैं। शनिवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जिला स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की। जल जीवन मिशन, ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के सभी कार्यों  की समीक्षा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा
The stir over the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Mahoba intensified, the review took place

खटान ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना के अंतर्गत माह नवंबर दिसंबर तक कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य पूरा कर पेयजल उपलब्ध करानें को कहा। इस  योजना के अंतर्गत खटान के अलावा लगभग 70 गांवों को पेयजल उपलब्ध होना है। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामों में पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य तथा ग्रामों में दिए जाने वाले पेयजल कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन आदि शीघ्र पूर्ण कर लिये जायें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा
The stir over the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Mahoba intensified, the review took place

मंत्री ने कहा कि अमली कौर पाइप लाइन पेयजल योजना में एनएसजी लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करे।जिन ग्रामों में ट्यूबवेल लगाया जाना है वहां  शीघ्र लगाया जाय। मंत्री ने अमली कौर पेयजल स्कीम में कार्य में प्रगति लानें को कहा। खटान ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा
The stir over the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Mahoba intensified, the review took place

यह भी कहा कि जिन 28 ग्राम पंचायतों में 41 ट्यूब बेल  का कार्य अवशेष है उन्हें भी युद्ध स्तर पर पूर्ण कराने कहा। इससे महोबा, हमीरपुर व बाँदा जिले के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। 9 हजार करोड़ रुपए की लागत की इस परियोजना के पूर्ण होते ही पूरे बुंदेलखंड में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होगी।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी,  विधायक बबेरू चंद्रपाल कुशवाहा जी राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल दिनेश कुमार सिंह,आईजीकेसत्यनारायणा,  जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, उप जिलाधिकारी नरेनी सुरजीत कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की निकाय चुनाव हेतु चिंतन बैठक : भव्य स्वागत

City News Uttar Pradesh

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : बेटा-बेटी गुमसुम या चिड़चिड़े हों तो मानसिक जांच जरूरी

City News Uttar Pradesh

जयराम बछेऊरा का कमाल : दीवारी नृत्य में भांजी लाठी, दर्शक आश्चर्य चकित …

City News Uttar Pradesh

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !

यूपी में जेल का खाना फाइव स्टार : FSSAI ने जिला कारागार की पाकशाला को दिया रेटिंग सर्टिफिकेट

City News Uttar Pradesh

गैर इरादतन हत्या में दोषी को नौ साल बाद दस वर्ष की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़