City News Uttar Pradesh
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : बेटा-बेटी गुमसुम या चिड़चिड़े हों तो मानसिक जांच जरूरी
उत्तर प्रदेश

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : बेटा-बेटी गुमसुम या चिड़चिड़े हों तो मानसिक जांच जरूरी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यदि बेटा या बेटी गुमसुम रहते हैं और उनमें चिड़चिड़ापन है तो इसे हलके में न लें, बल्कि मानसिक रोग विभाग में जांच और इलाज कराएं। नींद न आना और अकेले में कुछ बड़बड़ाना भी मानसिक रोग का संकेत है। यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को जागरुकता कैंप में कहीं।

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : बेटा-बेटी गुमसुम या चिड़चिड़े हों तो मानसिक जांच जरूरी
District Mental Health Program: If the son and daughter are confused or irritable, then mental examination is necessary

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने शहर के काशीराम कालोनी हरदौली में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। सीएमओ डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मानसिक रोग किसी को भी किसी भी अवस्था में हो सकता है। यदि आपके आसपास पास पड़ोस में घर में कोई ऐसा व्यक्ति हो जो गुमसुम रहता हो, अकेलापन महसूस करता हो, नींद ना आती हो, अपने आप बातें करता हो, भूत-प्रेत, देवी देवता का साया रहता हो उसे जिला चिकित्सालय में आने के लिए प्रेरित करें। मनोरोग चिकित्सक डा.हरदयाल ने मरीजों की जांच और इलाज किया। इस दौरान करीब 70 लोगों की जांच हुई। मरीजों की काउंसिलिग की गई। अनुश्रवण अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने लोगों को अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखने, फास्ट फूड न खाने एवं योग करने की सलाह दी। साइकाइट्रिक नर्स ने मरीजों को निश्शुल्क दवा वितरित की। अशोक कुमार ने पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। शिविर में जिला समन्वयक अधिकारी प्रेमपाल एवं आशा पुष्पा ने सहयोग किया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश एलर्ट : बुंदेलखंड और पूर्वांचल में नलकूपों का होगा आधुनिक करण

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

गांवों से निकलेगा ‘ज्ञान’ का ‘उजाला’: डिजिटल शिक्षा पर ‘खर्च’ होंगे 4.68 करोड़

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से किया 35 करोड़ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ, कहा- चित्रकूट में हो रही कोदंड वन की स्थापना, अब यहां डकैत नहीं, दहाड़ेंगे टाइगर

City News Uttar Pradesh

रंग-बिरंगी रोशनी के संग खुशहाली: दीपावली में झूमरों और झालरों ने सजा बांदा का बाजार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़